अंदर डेडबॉडी पड़ी है... मैंने खुद हाथ लगाकर देखा... लुधियाना कोर्ट में ब्‍लास्‍ट के बाद चश्‍मदीद की आंखोंदेखी

लुधियाना पंजाब में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले एक और चिंताजनक घटना हुई है। लुधियाना की जिला अदालत में गुरुवार को धमाका हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, 2 लोगों की मौत हुई है और कई घायल हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने लुधियाना जिला परिसर में विस्फोट के बाद कहा कि वह स्थिति का जायजा लेने मौके पर जाएंगे। 'अंदर लाश पड़ी है, मैंने हाथ लगाकर देखा'मौके पर मौजूद वकीलों ने पत्रकारों से बात करते हुए कोर्ट की सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर सवाल उठाए। एक वकील ने कहा, 'एक डेडबॉडी पड़ी है अंदर... वहां ब्‍लास्‍ट हुआ है... अदालत में कोई सिस्‍टम नहीं है... इधर कोई रोक नहीं, कोई टोक नहीं। जिसकी मर्जी होती है, घुसा चला आता है।' एक टीवी चैनल से बातचीत में घबराहट से भरे वकील ने कहा, 'बंदा मरा हुआ है, मैं खुद देखके आया... डेड बॉडी को मैं हाथ लगाकर आया।' चल रही थी कोर्ट, हुआ धमाका शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12.25 बजे दूसरी मंजिल पर बने शौचालय में धमाका हुआ। उस वक्‍त डिस्ट्रिक्‍ट कोर्ट की कार्यवाही चल रही थी। उस वक्‍त डिस्ट्रिक्‍ट कोर्ट की कार्यवाही चल रही थी। धमाके की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच चुकी हैं।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3EmfOV8
Previous Post Next Post