गर्भवती महिला के लिवर में बड़ा हो रहा बच्चा, डॉक्टरों ने कहा- ये मामला 'अति दुर्लभ'

टोरंटो गर्भवती महिला का एक अति दुर्लभ मामला कनाडा से सामने आया है। डॉक्टर ने बताया कि यह एक एक्टोपिक प्रेग्नेंसी का 'अति दुर्लभ' मामला है जिसमें बच्चा मां के लिवर में बड़ा हो रहा था। कनाडा में मैनिटोबा के चिल्ड्रन हॉस्पिटल रिसर्च इंस्टीट्यूट के बाल रोग विशेषज्ञ माइकल नार्वे ने इस हैरान कर देने वाले मामले का खुलासा किया है। उन्होंने ऑनलाइन जानकारी देते हुए बताया, 'एक 33 साल की महिला 14 दिनों की मेंसटुरल हिस्ट्री और अपने पिछले मेंसटुरल पीरियड के 49 दिन बाद आई थी।' डॉक्टर ने बताया, 'हम लिवर में क्या पाते हैं- एक बच्चा। महिला के लिवर में एक्टोपिक प्रेग्नेंसी थी। कभी-कभी यह पेट में देखने को तो मिलती है लेकिन लिवर में कभी नहीं। मेरे लिए यह पहली बार है।' डॉक्टर ने अपने टिकटॉक अकाउंट पर एक क्लिप पोस्ट करते हुए अपनी खोज के बारे में जानकारी दी। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक इस वीडियो को सिर्फ दो दिनों में 30 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 17,000 से अधिक लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं। महिला की जान बचाने में कामयाब हुए डॉक्टरसर्जन्स महिला की जान बचाने में तो कामयाब हुए लेकिन वे लिवर में पनप रहे भ्रूण को नहीं बचा पाए। एक यूजर ने लिखा, 'यह माता-पिता के लिए बेहद दुखदायी खबर है। मैं उम्मीद करता हूं कि मां ठीक होंगी।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि यह संभव है। फर्टिलाइज्ड एग लिवर में भला कैसे हो सकता है?' नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन के अनुसार लिवर में एक्टोपिक प्रेग्नेंसी के मामले 'बेहद दुर्लभ' होते हैं। 1999 तक दर्ज किए गए सिर्फ 14 केसबयान में कहा गया कि 35 साल पहले नवंबर 1999 तक सिर्फ 14 मामले ही रेकॉर्ड में दर्ज थे। 2012 में जर्नल ऑफ इमर्जेंसीज, ट्रॉमा एंड शॉक में एक अन्य मामले की जानकारी प्रकाशित की गई थी। महिला के लिवर से जुड़ा हुआ 18 सप्ताह का एक जीवित भ्रूण पाया गया था। 25 साल की महिला की सर्जरी के दौरान जटिलताओं के कारण मौत हो गई थी। एक्टोपिक प्रेग्नेंसी तब होती है जब एक फर्टिलाइज्ड एग गर्भ से बाहर चला जाता है। हर साल इसके लगभग 12,000 मामले देखे जाते हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3F4SrAB
Previous Post Next Post