Aaj ka Rashifal 16 December 2021 मेष राशि वालों को मिल सकता है व्यापारिक लाभ

राशिचक्र की पहली राशि मेष है, इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं जोकि पराक्रम के देवता हैं. मेष राशिवालों के लिए आज का दिन रूचि अनुसार काम मिलने का है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं आज मेष का राशिफल क्या कहता है?

मेष राशिफल— आज वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।
परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है हालांकि दैनिक जीवन में परेशानी आ सकती है। मित्रों से मनमुटाव हो सकता है। माता से लाभ मिल सकता है। संतान से कोई सुख प्राप्त हो सकता है. कोई दिक्कत भी आ सकती है, उसे प्राथमिकता से हल करें.
वित्त— आर्थिक अस्थिरता बनी रहेगी इसलिए योजना के अनुसार ही व्यय करे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें शत्रु हावी हो सकते हैं।
करियर— नौकरी में मान सम्मान मिलेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शेयर बाज़ार में संभलकर ही निवेश करें जल्दबाजी न करें।
दांपत्य व प्रेम— प्रेम संबंधों के मामलो में सतर्क रहना चाहिए। यदि लवमेट की साझेदारी में कोई काम है तो सोच-संभलकर निंर्णय लें। लाइफ पार्टनर के कारण आज कोई नुक्सान झेलना पड़ सकता है।
हेल्थ— जीवनसाथी और संतान को कुछ स्वास्थ्य समस्या आ सकती है। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो तो वाहन न चलाएं।
लकी नंबर— 2
लकी कलर— रेड
अनुकूल सलाह— बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए बेसन के मिष्ठान्न दान करें, इन्हीं का सेवन भी करें.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/323tLJY
Previous Post Next Post