देश की 60 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन को दोनों डोज लगी, टीकाकरण अभियान में एक और मील का पत्थर

नई दिल्लीदेश में कोराना महामारी के खिलाफ एक और उपलब्धि हासिल कर ली गई है। कुल पात्र आबादी के 60 प्रतिशत से अधिक हिस्से को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लग चुकी हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने यह जानकारी दी है। मांडविया ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, चिकित्सा पेशेवरों और देश के नागरिकों को इस कार्य को संभव बनाने के लिए उनके प्रयासों की तारीफ की है। स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया 'और नई उपलब्धियां हासिल की गई, बधाई भारत,हमारे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ,चिकित्सा पेशेवरों के समर्पित प्रयास और जनता के सहयोग से कुल पात्र आबादी के 60 प्रतिशत से अधिक हिस्से को कोराना की दोनों वैक्सीन लग चुकी हैं।' देश में पिछले 24 घंटों में 70,17,671 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के बाद कोरोना टीकाकरण का दायरा 139.70 करोड़ से अधिक हो गया है। मंत्रालय की सुबह सात बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार यह उपलब्धि 1,47,94,783 सत्रों के जरिए हासिल किया गया है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7,495 नए मामले सामने आए हैं और 434 लोगों की मौत हुई है। इन्हें मिलाकर अब कोरोना से 4,78,759 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में इस समय कोरोना के 78,291 सक्रिय मामले हैं और यह कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों का 0.23 प्रतिशत है। यह मार्च 2020 से सबसे कम है। देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के कुल मामलों की संख्या 236 हो गई है और कुल पॉजिटिव मामलों में 104 को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। देश के 16 राज्यों में ओमीक्रोन के मामले दर्ज किए गए हैं।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3piH2rf
Previous Post Next Post