PF Balance: पीएफ खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है. केंद्र सरकार की तरफ से प्रोविडेंट फंड (PF) अकाउंट में ब्याज ट्रांसफर कर दिया है. मोदी सरकार ने 6.5 करोड़ अकाउंट में यह पैसा भेजा है. लोगों के पास पैसा क्रेडिट होने को लेकर मैसेज भी जाने लगा है. अगर आप भी नौकरीपेशा हैं और पीएफ अकाउंट है, लेकिन अभी तक ब्याज क्रेडिट होने का कोई मैसेज नहीं आया तो हम बता रहे हैं आपको आसान तरीका जिससे आप जान सकते हैं कि आपके खाते में पैसा आया है या नहीं.

कितना मिला है ब्याज

अकाउंट चेक करने से पहले ये जान लें कि आखिर सरकार ने कितना ब्याज दिया है. EPFO ने इस बार कुल पीएफ अमाउंट पर 8.5 प्रतिशत का ब्याज दिया है. इसकी घोषणा काफी समय पहले की गई थी, तब से ही लोग इसके क्रेडिट होने का इंतजार कर रहे थे.

इस तरह पता करें पैसा आया या नहीं

आप फोन से मैसेज भेजकर भी जान सकते हैं कि आपके खाते में ब्याज का पैसा क्रेडिट हुआ है या नहीं. EPFO ने मैसेज के जरिए बैलेंस पता करने के लिए एक नंबर जारी किया है. यह नंबर 7738299899 है. आपको अपने अकाउंट से रजिस्टर्ड मोबाइल से EPFOHO UAN लिखकर इस नंबर पर भेजना होगा. हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि आपको ये जानकारी तभी मिलेगी जब आपका UAN पैन और आधार लिंक होगा.

मैसेज भेजने के बाद आपको मोबाइल पर पीएफ बैलेंस, आपका योगदान और कितना ब्याज क्रेडिट हुआ है, इसकी जानकारी मिल जाएगी. बैलेंस पता करने के लिए मैसेज भेजने की सुविधा हिंदी, इंग्लिश, पंजाबी, गुजराती, मराठी, कन्नड़, तेलुगू, तमिल, मलयालम और बांग्ला भाषा में दी गई है.

ये भी पढ़ें

Yes Bank: Moody's ने की Yes Bank की रेटिंग में सुधार, वित्तीय सेहत में सुधार से लौट रहे बैंक के अच्छे दिन

Paytm लाई देश का सबसे बड़ा IPO, कभी कंपनी के मालिक को लेना पड़ा था 24% ब्याज पर कर्ज!

from business https://ift.tt/3olODDB
from business https://ift.tt/3olODDB