Insurance Cover: एक तरफ जहां महंगाई आसमान छू रही है, ऐसे में 35 पैसे का कोई मोल नहीं रह गया है. लेकिन इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) आपको 35 पैसे के लगभग शून्य प्रीमियम पर ₹10 लाख तक का बीमा कवर (Insurance cover) प्रदान कर रहा है. दरअसल यात्रियों के पास IRCTC वेबसाइट के माध्यम से ट्रेन टिकट बुक करते समय 'यात्रा बीमा' चुनने का विकल्प होता है. यदि आप अपनी ट्रेन की बुकिंग के समय विकल्प का प्रयोग करते हैं, तो एक PNR (यात्री नाम रिकॉर्ड) के तहत बुक किए गए सभी यात्रियों के लिए यात्रा बीमा लागू होगा.

बता दें कि केवल IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से टिकट बुक करने वाले भारतीय नागरिक ही बीमा कवर खरीदने के पात्र होंगे. IRCTC की वेबसाइट के अनुसार, पॉलिसी में ट्रेवलिंग के दौरान 'मृत्यु, स्थायी पूर्ण विकलांगता (Permanent Total Disability), स्थायी आंशिक विकलांगता और चोट और नश्वर अवशेषों के परिवहन के लिए अस्पताल में भर्ती खर्च शामिल हैं.

10 लाख तक का है अधिकतम कवर

वहीं इस पॉलिसी का अधिकतम कवर 10 लाख तक का है, जिसमें आपको रेल दुर्घटना या किसी अप्रिय घटना के कारण मृत्यु या स्थायी पूर्ण विकलांगता के लिए 10 लाख का कवर दिया जाएगा. स्थायी आंशिक विकलांगता (Permanent Partial Disability) के लिए ₹7.5 लाख का कवरेज उपलब्ध कराया जाएगा. चोट के लिए अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए ₹2 लाख का कवरेज दिया जाएगा. वहीं पार्थिव शरीर के परिवहन के लिए 10,000 तक का कवरेज दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

<a href="https://ift.tt/31BkJnd WhatsApp: Aryan Khan ड्रग्स केस में abp न्यूज़ का बड़ा खुलासा, NCB की छापेमारी से पहले ही केपी गोसावी ने रची थी ये साजिश

<a href="https://ift.tt/3H72iqK Deal: राफेल डील पर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने, जानें- कैसे UPA और NDA की सरकार में अलग है यह सौदा

from business https://ift.tt/3EZ1AtS
from business https://ift.tt/3EZ1AtS