Indian Currency: कोरोना महामारी ने पिछले कई महीनों में न जाने कितने लोगों की जान ले ली है. वहीं इस महामारी ने कई लोगों की नौकरी भी छीन ली है. ऐसे में अगर आप कमाई के कुछ जरिए ढूंढ़ रहे हैं तो आपको एक आइडिया दे रहे हैं, जहां घर बैठे आप बिना कुछ काम किए लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं. यह एक ऐसा आइडिया है जहां पलक झपकते ही आप लाखों रुपये का मालिक बन बैठेंगे.

दरअसल, अगर आपको पुराने सिक्कों (Old Coin) के कलेक्शन करने का शौक है तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है, जिसमें आप घर बैठे बिना कोई काम किए और बिना किसी मेहनत के आसानी से लखपति बन सकते हैं. ऐसा कई बार देखने को मिला है कि लोग पुराने सिक्कों को बहुत संभाल कर रखते हैं. लेकिन, इन सिक्कों की कीमत अब काफी अधिक हो गई है. इसके बदले में आप घर बैठे लाखों रुपये कमा सकते हैं. जिन लोगों ने पुराने सिक्कों या नोट को संभाल कर रखा है वो काफी कमाई कर सकते हैं.

इस सन का सिक्का बनाएगा लखपति

दो रुपये का सिक्का रखने वाले आज लखपति बन सकते हैं. एक ऐसा सिक्का है जो लखपति बना सकता है. 2 रुपये का यह सिक्का सन 1994 का बना है. इस सिक्के के पीछे भारत का झंडा बना हुआ है. क्विकर (Quickr) वेबसाइट पर इन दुर्लभ सिक्कों की कीमत 5 लाख रुपये लगाई गई है.

ठीक इसी तरह से अंग्रेजों के शासनकाल में क्वीन विक्टोरिया के एक रुपये के सिल्वर के सिक्के का मूल्य दो लाख रुपये हैं. साल 1918 के समय की बात की जाए तो तब के बने एक रुपये के ब्रिटिश सिक्के की कमत 9 लाख रुपये तक लग गई है. ई कामर्स की साइट क्विकर पर ये सिक्के बेचे जा रहे हैं. इन सिक्कों की बाजार में काफी मांग है. अब यह बेचने और खरीदने वाले के ऊपर निर्भर करता है कि वो इसे कितने में खरीदते और बेचते हैं.

यहां बेच सकते हैं सिक्के

अगर आपके पास भी ऐसे सिक्के हैं और इन्हें बेचना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. सिक्के की फोटो क्लिक करें और इसे साइट पर अपलोड कर दें. खरीदार सीधे आपसे संपर्क करेंगे. वहां से आप पेमेंट और डिलीवरी की शर्तों के अनुसार अपना सिक्का बेच सकते हैं.

डिस्क्लेमर- यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी इन जगहों पर पैसा लगाने की कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें

क्या है पीएम स्वनिधि योजना जिसमें मिलता है सस्ती दर पर लोन, आप भी करें किसी जरूरतमंद की मदद

<a href="https://ift.tt/3x0x7sN Insurance: जीवन बीमा पॉलिसी लेना महंगा हो सकता है, कंपनियां प्रीमियम रेट्स बढ़ाने पर कर रही विचार

from business https://ift.tt/30BFxuZ
from business https://ift.tt/30BFxuZ