Gold Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, रिकॉर्ड लेवल से 7000 रुपये सस्ता मिल रहा सोना, चांदी भी हुई सस्ती

Gold Price Today: सोने-चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिल रही है. अगर आप भी गोल्ड खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह अच्छा मौका है. सोमवार को एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर 0.23 फीसदी यानी 114 रुपये फिसलकर 49200 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, चांदी 0.90 फीसदी यानी 601 रुपये लुढ़क कर 66543 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है.

इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड का भाव
इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो यहां पर भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. स्पॉट गोल्ड 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 1857.96 डॉलर प्रति औंस पर है. वहीं, गोल्ड फ्यूचर 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 1860.50 डॉलर प्रति औंस पर है.

पिछले हफ्ते महंगा हुआ था सोना
आपको बता दें पिछले हफ्ते में सोने की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला था. पिछले 10 दिनों में सोना 1765 रुपये महंगा हो गया था. वहीं, चांदी 3557 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई थी.

7000 रुपये सस्ता मिल रहा सोना
अगस्त 2020 में सोने ने बाजार में 56200 रुपये का रिकॉर्ड हाई बनाया था तो अगर इस हिसाब से देखें तो गोल्ड की कीमतों अभी भी 7000 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है. मार्केट में अभी भी सोना 8000 रुपये सस्ता मिल रहा है.

इस तरह चेक करें लेटेस्ट रेट्स
आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं. आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा.

53000 तक जाएगा सोना
हाल ही में मोतीलाल ओसवाल की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द ही सोने की कीमतें 53000 रुपये के लेवल पर जा सकती हैं. तो ऐसे में अगर आप इस लेवल पर सोने खरीदते हैं तो आपको आने वाले दिनों में अच्छा मुनाफा हो सकता है.

यह भी पढ़ें:
Policybazar IPO Listing: पॉलिसीबाजार ने निवेशकों को कराया अच्छा फायदा, 1150 रुपये पर लिस्ट हुए शेयर्स

IPO: बंपर कमाई का मौका! आज से 17 नवंबर तक इस आईपीओ में लगाएं 13970 रुपये, हो सकता है बड़ा फायदा

from business https://ift.tt/30vypQr
Previous Post Next Post