EPFO: एम्पलॉई पेंशन स्कीम के दायरे में आने वाले पेंशनधारकों (Pensioners) को एक यूनिक नंबर जारी होता है. उस नबंर की मदद से वो लोग रिटायर होने के बाद पेंशन प्राप्त करते हैं. इसे पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) कहा जाता है. किसी भी कंपनी से रिटायर होने वाले व्यक्ति को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की तरफ से यह नंबर को जारी किया जाता है.

रिटायरमेंट के बाद ईपीएफओ कर्मचारी को एक लेटर जारी करता है, जिसमें पीपीओ की डिटेल्स होता है. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति अपना पीपीओ नंबर खो देता है वो अपने बैंक अकाउंट की मदद से आसानी से प्राप्त कर सकता है. EPFO के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति अपना PPO नंबर खो देता है तो वह अपने बैंक अकाउंट नंबर या फिर PF नंबर की मदद से इसे आसानी से दोबारा प्राप्त कर सकता है.

ये है PPO पाने का तरीका

सबसे पहले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की आधिकारिक वेबसाइट https://ift.tt/2Ng4kx2 पर जाएं

बाईं तरफ ‘ऑनलाइन सर्विसेज’ सेक्शन में ‘Pensioners Portal’ के विकल्प पर क्लिक करें.

खुले नए पेज पर आपको लेफ्ट साइड में दिए ‘Know Your PPO No विकल्प पर क्लिक करें.

पेंशन फंड से लिंक बैंक खाता नंबर को डालें या फिर PF नंबर डालें.

डिटेल्स के सफलतापूर्वक सबमिशन के बाद PPF नंबर स्क्रीन पर दिखने लगेगा.

एक और तरीका

इसके अलावा आप https://ift.tt/30ZR5VB को नए टैब में खोलकर भी अपना पीपीओ नंबर प्राप्त कर सकते हैं. पीपीओ नंबर संबधित जानकारी प्राप्त करने के लिए ईपीएफओ की अलग वेबसाइट है. यहां आप जीवन प्रमाण पत्र, पीपीओ नंबर, पेमेंट संबंधी जानकारी और अपने पेंशन स्टेटस के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

आखिर क्यों जरूरी होता है पीपीओ नंबर

एक पेंशनधारक के तौर पर आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके पासबुक में पेंशन पेमेंट ऑर्डर नंबर दर्ज हो. कई बार ऐसा होता है कि पेंशनधारक के पासबुक में बैंक कर्मचारी पीपीओ नंबर नहीं दर्ज करते हैं. किसी एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच में पेंशन अकाउंट ट्रांसफर किए जाने पर जब पासबुक में पीपीओ नंबर नहीं होता है तो इससे परेशानी खड़ी हो सकती है. अगर ऐसा हुआ होगा तो इसके कारण पेंशन जारी होने भी देर हो सकता है. साथ ही अगर आप अपनी पेंशन संबंधी कोई शिकायत भी ईपीएफओ में दर्ज कराते हैं तो यहां भी आपको पीपीओ नंबर देना जरूरी होता है. यही नहीं ऑनलाइन पेंशन स्टेटस जानने के लिए भी पीपीओ नंबर की जरूरत होती है.

ये भी पढ़ें

<a title="क्रिप्टो को करेंसी नहीं, ऐसेट के रूप में दी जा सकती है मंजूरी, कानून को दिया जा रहा अंतिम रूप" href="https://ift.tt/3npST5K" target="">क्रिप्टो को करेंसी नहीं, ऐसेट के रूप में दी जा सकती है मंजूरी, कानून को दिया जा रहा अंतिम रूप

<a title="IRCTC का शानदार पैकेज, मुंबई-भुज समेत Rann Utsav घूमने का मौका, फ्री में मिलेगी रहने खाने की सुविधा" href="https://ift.tt/2YZd9C8" target="">IRCTC का शानदार पैकेज, मुंबई-भुज समेत Rann Utsav घूमने का मौका, फ्री में मिलेगी रहने खाने की सुविधा

from business https://ift.tt/2YTHFNA
from business https://ift.tt/2YTHFNA