शादी में खाना खाते-खाते विवाद, चाकू मारकर इकलौते लाल की हत्या

इंदौर. शादी समारोह में देर रात खाना खाने के दौरान दो पक्ष में हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। अचानक बदमाशों ने चाकू लहराते हुए विरोधी पक्ष पर हमला कर दिया। इस दौरान पेट में चाकू लगने से एक किशोर गंभीर घायल हो गया। हमलावर ने दहशत फैलाते हुए किशोर के साथी के भी गले और पेट पर चाकू से वार किया। घटना देख लोगों ने एक हमलावर को पकड़ लिया, जबकि अन्य भाग निकले। घायलों को परिजन उपचार के लिए एमवायएच हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां कुछ देर चले उपचार के बाद डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

 

चिडिय़ाघर के समीप ऋतुराज गार्डन में रविवार को शादी समारोह था। समारोह खत्म होने के बाद वहां दो पक्षों में हुए विवाद में यश (17) पिता प्रमोद सिलावट निवासी अजय बाग मूसाखेड़ी की हत्या हो गई। किशोर का साथी कल्ला उर्फ नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया।


आमने सामने बैठकर खा रहे थे खाना
टीआइ योगेश सिंह तोमर ने बताया, जांच में पता चला है कि शादी समारोह खत्म होने के बाद दूल्हा-दुल्हन की खाने की टेबल लगाई गई थी। इस दौरान आमने-सामने लगी टेबल पर कई युवक खाना खा रहे थे। किसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इस दौरान आरोपी सन्नी शिंदे, अर्पित, शिव और अन्य ने सामने वाली टेबल पर बैठे यश सिलावट और उसके साथी कल्ला उर्फ नितिन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक चाकू यश के पेट में लगा। वहीं आरोपियों ने नितिन के गले और पेट पर चाकू से वार कर दिया। गार्डन में जिस जगह विवाद हुआ, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे जांच में बंद मिले। कैमरे जानबूझकर बंद किए गए या फिर बंद थे। इसकी जांच कर रहे हैं।

नर्सिंग इंस्टिट्यूट कर्मचारी की गंदी बात, गर्लफ्रैंड छोड़ गई तो छात्रा को दी ऐसी धमकी

सुबह चार बजे हो गई मौत

गमगीन परिजन सुबह से एमवायएच हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने बताया, 112 से 1 बजे के बीच वारदात हुई। यश और कल्ला को घायल हालत में हॉस्पिटल लाए थे। सुबह करीब 4 बजे डॉक्टर ने यश को मृत घोषित कर दिया। वहीं कल्ला के गले की सर्जरी हुई है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद जब आरोपी नहीं पकड़ाए तो परिजन बड़ी संख्या में थाने का घेराव करने पहुंचे। जब पुलिस ने फरार आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही, उसके बाद ही परिजन लौटे। बाद में आरोपी सन्नी और अन्नू को राउंडअप किया है। हत्या का केस दर्ज किया जाएगा।

नौकरानी के साथ थी बच्ची, घर बैठे हो गई ऐसी घटना नहीं दे पाई कोई जवाब

इकलौता बेटा था

परिजन ने बताया, यश परिवार का इकलौता बेटा था। वह पढ़ाई के साथ दवा बाजार में नौकरी करता था। उसकी दो बहनें है। पिता बारदाने का काम करते हैं। गमगीन परिजन का कहना है कि शादी समारोह में हुए विवाद के दौरान यश वहां खड़ा था। हमलावर ने बिना वजह उस पर हमला कर दिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3owL79Q
Previous Post Next Post