केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को कभी अपने छात्र रहे शशि थरूर पर क्यों आती है शर्म?

नई दिल्ली अपने सीधे-सपाट बयानों के लिए चर्चित पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने बुधवार को कहा कि उनके पढ़ाए ऐसे कई छात्र हैं, जो आज राजनीति में हैं, लेकिन उन्हें उन पर शर्म आती है। हमारे सहयोगी चैनल 'टाइम्स नाउ' के कार्यक्रम Times Now Summit में आए पुरी ने बाकायदा अपने इन छात्रों के नाम का खुलासा ही कर डाला। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि इन छात्रों में से एक नाम शशि थरूर का भी है। कुछ उनकी पार्टी वाले भी हैं। दिल्ली में हिंदू कॉलेज जैसा नहीं कोई दूसरा हरदीप पुरी से उनके कॉलेज के दिनों को लेकर भी सवाल किए गए। उन्होंने कहा कि हिंदू कॉलेज जिसमें उन्होंने पढ़ाई की है, उससे बेहतर दूसरा कोई कॉलेज राजधानी में नहीं है। पुरी ने कहा, 'हिंदू कॉलेज काफी ऊपर है। उसके बाद ही सारे कॉलेज आते हैं। यहां तक की जिस सेंट स्टीफंस कॉलेज में मैंने पढ़ाया है, उसका नंबर भी हिंदू कॉलेज के बाद आता है।' जब उन्हें इस पर छेड़ा गया कि क्या वह हिंदू कॉलेज को इसलिए पसंद करते हैं, क्योंकि उनके नाम के आगे हिंदू लगा है तो पुरी ने कहा, 'दोनों संस्थान दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रीमियर इंस्टिट्यूट हैं। मैं हिंदू कॉलेज में पांच साल स्टूडेंट था। एक साल सेंट स्टीफन्स कॉलेज की टीचिंग फैकल्टी में था।' 'मुझे नेता बन चुके अपने छात्रों पर शर्म आती है' पुरी ने कहा कि वह यह नहीं कहेंगे कि उन्होंने सेंट स्टीफन्स में पढ़ाया है, क्योंकि आजकल जो कई लीडर हैं, वह मेरे स्टूडेंट थे। मुझे शर्म आती है मानने में कि वे मेरे स्टूडेंट थे। उनकी बेवकूफी का असर टीचर पर भी पड़ता है। इसीलिए मैं न्यूट्रल भाषा का इस्तेमाल करता हूं और कहता हूं कि मैं वहां की टीचिंग फैकल्टी में था। 'अपने छात्र शशि थरूर पर शर्म आती है' पुरी से जब पूछा गया कि वे कौन से छात्र हैं, जिनका वह जिक्र कर रहे हैं, तो उन्होंने खुलासा नहीं किया। लेकिन जोर डालने पर पुरी ने कहा कि उनमें से एक छात्र शशि थरूर भी हैं। कुछ हमारी पार्टी वाले भी हैं... चंदन मित्रा और स्वप्न दास गुप्ता... । ये सभी अपने क्षेत्र में विद्वान रहे हैं, लेकिन मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि बेचारे टीचर को मत कोसिए।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3oehGck
Previous Post Next Post