देशभर से बुलाते थे लड़कियां, फिर होती थी ग्राहकों की तलाश

इंदौर। वेबसाइट के माध्यम से एस्कॉर्ट सर्विस संचालित कर सैक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। आरोपी शहर के पॉश इलाके में फ्लैट लेकर अवैध गतिविधि संचालित कर रहे थे। टीम ने फ्लैट पर दबिश दी तो वहां पांच पुरुष और दो महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। आरोपी ग्राहकों को वेबसाइट के माध्यम से अपनी ओर आकर्षित करते, उनकी जरूरत के आधार पर देश के विभिन्न शहरों से लड़कियां बुलाकर उनके पास मौज मस्ती के लिए भेजते थे।

लसूड़िया पुलिस के मुताबिक स्कीम 114 स्थित किराए के फ्लैट में रहकर एक गिरोह अवैध गतिविधियां संचालित कर रहा था। गिरोह के सदस्य वेबसाइट के माध्मय से एस्कॉर्ट सर्विसेस संचालित कर रहे थे। वेबसाइट पर अपलोड नंबर की मदद से गिरोह ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर 7 से 10 हजार रुपए में लड़कियां उपलब्ध कराते हैं। मामले में एसपी पूर्व आशुतोष बागरी ने बताया, पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर गिरोह की लोकेशन निकाल फ्लैट पर छापा मारा तो वहां पांच पुरुष और दो महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गईं। मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। जांच में कई और खुलासे होने की संभावना है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपियों ने जो वेबसाइट बना रखी थी, उस पर उन्होंने वाट्सऐप नंबर भी डाल रखा था। उक्त नंबर को क्लिक करते ही ग्राहक एस्कॉर्ट सर्विस के कर्ताधर्ता से जुड़ जाता। इसके बाद गिरोह के सदस्य ग्राहक को अपनी ओर आकर्षित करते। संपर्क होने के बाद लड़कियों को ग्राहक से मिलवाते या उनकी बताई लोकेशन पर भेजते थे। इस तरह गिरोह अवैध रूप से हाईप्रोफाइल तरीके से एस्कॉर्ट सर्विसेस चला रहा था।

दलाल की भूमिका खत्म

बागरी के मुताबिक अब तक जो भी मामले सामने आए हैं, उसमें दलाल और एजेंट की भूमिका रहती थी। लेकिन, इस गिरोह द्वारा बनाई गईं वेबसाइट में दलाल का रोल खत्म होने की बात सामने आई है। यहां दलाल की जगह वेबसाइट ने ले रखा है। पकड़ाई लड़कियों में एक इंदौर तो दूसरी दिल्ली की है। पुरुष आरोपियों की प्रोफाइल निकाली जा रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस के हत्थे जो गिरोह चढ़ा है, वह शहर के कई बड़े होटल में लड़कियां भेजा करते थे।

देशभर से लड़कियां बुलाते थे

सेक्स रैकेट संचालित करने वाले गिरोह के सदस्यों से प्रारंभिक पूछताछ में चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। एसपी बागरी ने बताया, गिरोह ने वाट्सऐप ग्रुप बना रखे हैं। जब भी उन्हें लड़की की जरूरत होती तो वे ग्रुप के माध्यम से सूरत, दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई सहित अन्य शहरों से लड़कियां बुलाते थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Fu3ByF
Previous Post Next Post