मुंबई महाराष्ट्र के केबिनेट मंत्री नवाब मलिक की बेटी नीलोफर मलिक खान ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लीगल नोटिस भेजा है। इस बात को मलिक ने मंगलवार को मीडिया के सामने कहा था। अब नोटिस भेजने के बाद खुद निलोफर मलिक ने इस बात को ट्विटर पर शेयर किया है। ट्विटर पर उन्होंने लिखा है कि गलत आरोप लगाने से जिंदगियां बर्बाद हो जाती हैं। किसी पर आरोप लगाने या उसको दोषी बताने के पहले आपको यह पता होना चाहिए कि आप क्या बोल रहे हैं। मैंने यह मानहानि का नोटिस देवेंद्र फडणवीस को उनके गलत और झूठे बयानों के लिए भेजा है, जो उन्होंने मेरे परिवार पर लगाए हैं। कौन हैं नीलोफर मलिक? नीलोफर मलिक खान मंत्री नवाब मलिक की बेटी हैं और समीर खान उनके पति हैं। नीलोफर पेशे से फैशन डिज़ाइनर हैं। कई इंस्टिट्यूट और कॉलेजों के लिए भी वो फैशन से संबंधित कंसल्टिंग का काम करती हैं। निलोफर मलिक के दो बच्चे हैं। जिसमें से एक दस और दूसरा सात साल का है। एनबीटी ऑनलाइन से बात करते हुए उन्होंने कहा कि निलोफर मलिक और समीर खान अलग नहीं है। नोटिस हमारी तरफ से ही भेजा गया है। फिर गरजे नवाब मलिक वहीं नवाब पुलिस ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा है कि जिस तरह से देवेंद्र फडणवीस ने एक जानवर के नाम से मुझे पुकारा, यह उनका कल्चर दर्शाता है। इस दल के नेता विपक्षी दलों के नेताओं को कुत्ता- बिल्ली कहते हैं। इंसान इंसान होता है, हम किसी पर ऐसी टिप्पणी नहीं करते। दूसरों की तुलना किसी जानवर के साथ करने से इनकी मानसिकता लोगों के सामने आ रही है। ऐसी भाषा का प्रयोग करके वे खुद अपनी प्रतिमा को मलिन कर रहे हैं।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3C4Royi