मेष राशि- आप की तरक़्क़ी से विरोधी सक्रिय होंगे. राजनीति में नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है. घर की साज—सज्जा पर खर्च होगा. शिक्षा के क्षेत्र में उम्मीद के विपरीत परिणाम मिलेगा.
जीवन के प्रति गंभीरता अपनाएं. घर में पूजा-पाठ आदि का आयोजन होगा. परिचितों, दोस्तों, रिश्तेदारों से मुलाक़ात करके सामाजिक दायित्वों की पूर्ति कर सकते हैं.
वित्त— आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा. कोई भी फ़ैसला लेने से पहले अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर करना होगा.
करियर— कोई भी गोपनीय दस्तावेज़ अपने सहकर्मी को न दें. जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, तब तक घर के लिए न निकलें. बिजनेस में किसी क्लाइंट को समझाना लगभग असंभव साबित होगा.
दांपत्य व प्रेम— आपको अपने लव पार्टनर को ख़ुद के हालात समझाने में दिक़्क़त महसूस होगी. आप अपने लाइफ पार्टनर से झगड़ा कर सकते हैं लेकिन यह भी सामने आएगा कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं.
स्वास्थ्य— आपका कोई परिजन आज बीमारी के कारण काफ़ी अजीब मूड में हो सकता है.
आज का भाग्यांक 4
आज का शुभ रंग नीला
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32cRQOF