तुला-अपने अकड़ू व्यवहार के कारण लोग आप की निंदा करेंगे. किसी के प्रति आकर्षित होंगे. बच्चों के साथ समय बीतेगा. मेहमानों का आगमन सम्भव है.
आज पारिवारिक परेशानियों का हल मिलेगा. विवादित रिश्तों में मधुरता आएगी. संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों को सफलता मिलेगी। बुद्धिमत्ता व सावधानी से काम करना होगा।
वित्त. आज कुछ नुकसान होने की स्थिति बनी हुई है जिससे आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है. धन के लेनदेन में आज अतिरिक्त सावधानी बरतें, किसी सगे रिश्तेदार से ही कोई नुकसान हो सकता है.
कैरियर. साझेदारी के व्यवसाय में गलतफहमी दरार डाल सकती है. व्यवसाय पर अधिक पैसा ना लगाएं. नौकरी में बदलाव के लिए अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं है.
दांपत्य व प्रेम. प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है. पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं पर वाहन संभलकर चलाएं. आज दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा.
स्वास्थ्य. आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.
आज का भाग्यांक 6
आज का शुभ रंग काला
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3n97ant