वॉशिंगटन एक करोड़पति शख्स ने कथित रूप से एक लिस्ट तैयार की है जिसमें उसने हजारों महिलाओं के नाम शामिल किए, जिनके साथ वह यौन संबंध बना चुका है। इससे पहले शख्स पर यौन शोषण के भी आरोप लग चुके हैं। 57 साल के माइकल गोगुएन पर उनके चार पूर्व कर्मचारियों ने केस किया है। उनका कहना है कि माइकल ने कथित तौर अपने 'हरम' की देखरेख करने में उनसे मदद मांगी थी। 'हरम' उस जगह को कहते हैं जहां एक या एक से अधिक महिलाएं या पत्नियां रहती हैं। डेलीस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व कर्मचारियों ने 135 पन्नों के मुकदमे में माइकल पर आरोप लगाया है कि वह कई आलीशान और 'गुप्त घरों' का मालिक है जहां वह कथित तौर पर दर्जनों युवतियों को यौन संबंध बनाने के लिए ले जाता है। उनके पूर्व कर्मचारियों का दावा है कि उनके बार के बेसमेंट में एक 'बूम बूम' कमरा भी है जिसमें एक स्ट्रिपर पोल है। यह उसके अमेरिकी राज्य मोंटाना के वाइटफिश स्थित घर में है जहां वह अभी रहता है। पूर्व गर्लफ्रेंड ने लगाए थे आरोपमुकदमे के अनुसार, मैथ्यू मार्शल नामक एक पूर्व कर्मचारी ने दावा किया कि एक्स बॉस ने उससे अपने पूर्व मित्र ब्रायन नैश की हत्या करवाने के लिए कहा था। क्योंकि वह उसके बारे में बहुत कुछ जानता था। हालांकि यह पहली बार नहीं हैं जब अमीर शख्स पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। इससे पहले उनकी पूर्व प्रेमिका एम्बर बैप्टिस्ट, जो एक विदेशी डांसर हैं, ने 2016 में 'लगातार यौन शोषण' के आरोप लगाए थे। महिला को दिए ड्रग्स फिर किया यौन शोषणन्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार हालिया केस गोगुएन के अमीनटोर ग्रुप एलएलसी के पूर्व कर्मचारियों की ओर से इस फरवरी में दायर किया गया था। यह दिखाता है कि कैसे विवाहित बिजनेसमैन ने अपने कर्मचारियों से अपने अफेयर्स को छिपाने के लिए मदद मांगी। ताकि उसे पूर्व कर्मचारिओं और विरोधियों से छिपाया जा सके। अदालती कागजों से पहचानी गई एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसके बॉस ने उसे 1200 डॉलर देने से पहले उसे कोकीन और शराब पिलाई और फिर उसका यौन उत्पीड़न किया।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3nCUwgJ