IRCTC Share Update : इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्प (IRCTC) के शेयर की कीमत में आज शानदार तेजी देखी जा रही है. IRCTC का स्टॉक 147 रुपये, 18 फीसदी की उछाल के साथ 974 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है. आज से IRCTC का स्टॉक एक्स-स्प्लिट( Ex-Split) रेट पर कारोबार कर रहा. यही वजह है कि IRCTC के शेयर में जबरदस्त तेजी रही है.

2 रुपये Face Value का हो गया IRCTC

दरअसल पहले IRCTC का शेयर 10 रुपये फेसवैल्यू ( Face Value) का था. लेकिन एक शेयर को पांच शेयरों में विभाजित करने के बाद IRCTC के शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये का हो गया है. निवेशकों को हर एक शेयर के बदले पर 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले पांच शेयर मिलेंगे. बुधवार के कारोबारी सत्कोर में IRCTC 4,130 रुपये पर बंद हुआ था. लेकिन एक शेयर को पांच शेयर में विभाजित करने के बाद गुरुवार से ये 18 फीसदी की बढत के साथ 974 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.

52 हफ्ते में मिला 400 फीसदी का रिटर्न

बीते एक साल में IRCTC ने निवेशकों को 400 फीसदी तक का रिटर्न दिया है. 52 हफ्ते पहले IRCTC 250 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा था जो अब 1,000 रुपये छूने के कगार पर है. हालांकि IRCTC ने 1280 रुपये प्रति शेयर के उच्चतम स्तर को भी छूआ है. 30 सितंबर, 2021 को खत्म हुये दूसरी तिमाही के नतीजों पर फैसला लेने के लिये एक नवंबर को IRCTC के बोर्ड की बैठक होगी.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें :

Nykaa IPO Update : आज से Subscription के लिये खुल गया Nykaa का IPO, Grey Market में 60% प्रीमियम के साथ कर रहा ट्रेड

Paints Price Hike : त्योहारों में महंगाई का एक और झटका, घर की रंगाई - पुताई हुई महंगी, 10 फीसदी तक बढ़े पेंट्स के दाम

from business https://ift.tt/3GqNSl4
from business https://ift.tt/3GqNSl4