ICICI Bank के शानदार नतीजों के चलते बाजार में लौटी तेजी,11 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा आईसीआईसीआई बैंक

ICICI Bank Share Price : ICICI Bank के शानदार नतीजों के बाद  बैंक के शेयर में सोमवार को शानदार उछाल आया है, जिसके चलते शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है.  पिछले हफ्ते लगातार चार कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद इस हफ्ते के पहले कारोबार दिन भारतीय शेय़र बाजार बढ़त के साथ खुला है. इस तेजी में बैकिंग सेक्टर के शेयरों का बड़ा योगदान है. सेंसेक्स करीब 580 और निफ्टी 114 अंको की बढ़त के साथ खुला. सेंसेक्स 276 अंकों की तेजी के साथ 61,076 और निफ्टी 40 अंकों की तेजी के साथ 18,158 अंकों पर ट्रेड कर रहा है.

Banking Stocks में तेजी

शनिवार को आए शानदार नतीजों की बदौलत ICICI Bank का शेयर 11 फीसदी की बढ़त के साथ अपने Lifetime High, 842 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है. निवेशकों द्वारा आईसीआईसीआई बैंक में जबरदस्त खरीदारी देखी जा रही है. वहीं Axin Bank का शेयर भी 4 फीसदी की तेजी के साथ 848 रुपये पर कारोबार कर रहा है. बैंक निफ्टी में शानदार तेजी देखी जा रही है Bank Nifty  932 अंकों की बढ़त के साथ 41,252 अंको पर ट्रेड कर रहा है.  शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के भी नतीजे भी आए थे, जो बेहद शानदार थे. लेकिन रिलायंस का शेयर सीमित दायरे में गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.

शानदार रहा है ICICI Bank Q2 Result

ICICI Bank Q2 Result: आईसीआईसीआई बैंक का वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 24.7 प्रतिशत बढ़कर 6,092 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4,882 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था.
आईसीआईसीआई बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय 39,484.50 करोड़ रुपये हो गई, जो 2020-21 की इसी अवधि में 39,289.60 करोड़ रुपये थी. जाहिर है बाजार ने आईसीआईसीआई बैंक के नतीजों का तेजी के साथ स्वागत किया है.

ये भी पढ़ें

Stock Market: कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होगी बाजार की चाल, जानें कैसा रहेगा Sensex-Nifty में कारोबार?

Multibagger Stock Tips: 5 दिन में इन शेयर्स ने कराई निवेशकों की बंपर कमाई, 91% तक बढ़े

from business https://ift.tt/3Ce0OIq
Previous Post Next Post