Video: जापान में भीषण भूस्‍खलन, ताश के पत्‍तों की तरह बहे मकान, देखें खौफनाक वीडियो

तोक्‍यो जापान के शिजुओका प्रांत में भीषण भूस्‍खलन की खौफनाक तस्‍वीरें सामने आई हैं। इस घटना के वीडियो में नजर आ रहा है कि भूस्‍खलन की चपेट में आने से इलाके के कई मकान ताश के पत्‍तों की तरह से ढह गए। बताया जा रहा है कि राजधानी तोक्यो के पश्चिमी अतामी शहर में मिट्टी धंसने से कई मकानों के बह जाने से कम से कम 20 लोग लापता हो गए हैं। जापानी अधिकारियो ने इसकी जानकारी दी है। मध्य जापान के शिजुओका प्रांत में आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार सुबह अतामी शहर में हुई। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 20 लोग लापता हैं और बचावकर्मी उनकी तलाश कर रहे हैं। अभी किसी के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है। जापान में इस हफ्ते की शुरुआत से ही भारी बारिश हो रही है। प्रधानमंत्री योशिह‍िदे सूगा ने आपदा मंत्री के साथ बात की भूस्‍खलन होने से पूरा इलाका कीचड़ के मलबे के ढेर से भर गया। हर तरह तबाही का मंजर नजर आने लगा। स्‍थानीय अधिकारियों ने सेल्‍फ डिफेंस फोर्स के जवानों की भी मदद मांगी है। बताया जा रहा है कि यह भूस्‍खलन सुबह 10:30 बजे आया। इस इलाके में कई हॉट स्‍पा रेजॉर्ट हैं। इस बीच जापान के प्रधानमंत्री योशिह‍िदे सूगा ने आपदा मंत्री यासूफूमी तानाहाशी के साथ बात की है। आसपास की नदियों में भी जलस्‍तर बढ़ रहा है और स्‍थानीय सरकार ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। क्षेत्र में सर्वोच्‍च स्‍तर का अलर्ट जारी कर दिया गया है। बारिश की वजह से सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट बहुत ज्‍यादा प्रभावित हुआ है। बारिश की वजह से कुछ देर के लिए बुलेट ट्रेन को भी रोक दिया गया था। जापान के मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले समय में और ज्‍यादा भूस्‍खलन हो सकते हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3yjoN6N
Previous Post Next Post