वर्दी में छेद करवा कैदियों के साथ सेक्स करती थी महिला जेलर, कोर्ट ने 7 महीनों के लिए जेल भेजा

वॉशिंगटन अमेरिका के कैलिफोर्निया की एक सुधार अधिकारी को कैदियों के साथ सेक्स करने के आरोप में 7 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। इस महिला अधिकारी ने सेक्स के लिए अपनी पैंट में छेद करवा रखा था। आरोप है कि इस अधिकारी ने जेल में 11 कैदियों के सामने एक दूसरे किया था। इस महिला अधिकारी की पहचान कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो काउंटी की सुधार अधिकारी 27 साल की टीना गोंजालेज के रूप में हुई है। सेक्स के लिए वर्दी में करवाया था छेद सरकारी अभियोजकों ने बताया कि टीना गोंजालेज ने जेल में कैदी के साथ सेक्स को आसान बनाने के लिए अपनी वर्दी में छेद कर दिया। गोंजालेज ने हिरासत में रखे गए कैदी के साथ सहमति से यौन गतिविधि को अंजाम दिया था। इस महिला के साथ सेक्स में शामिल कैदी वयस्क था और सेक्स सहमति से किया गया था। इस कारण कोर्ट ने वर्दी को नुकसान पहुंचाने और ड्यूटी के दौरान अश्लील हरकत के मामले में ही सजा सुनाई। ऐसे हुआ मामले का खुलासा इस मामले का खुलासा तब हुआ जब जेल के ही कुछ कर्मचारियों ने कैदियों को किसी महिला अधिकारी के साथ सेक्सुअल रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए सुना। इस मामले की सूचना फ्रेस्नो काउंटी के शेरिफ कार्यालय को दी गई। मामले की जांच के दौरान इस महिला अधिकारी के करतूतों का पता चलने के बाद पुलिस के होश उड़ गए। सहायक शेरिफ स्टीव मैककॉमस ने कहा कि इस महिला अधिकारी की हरकतें किसी भ्रष्ट दिमाग वाले अपराधी के जैसे थीं। महिला अधिकारी ने कैदी को दिया था रेजर और फोन पुलिस ने जांच में पता लगाया कि टीना गोंजालेज ने कैसे किसी कैदी के साथ यौन संबंध बनाए। इस महिला अधिकारी ने उस कैदी को एक रेजर भी दिया था, जिसे जेल में एक संभावित हथियार माना जाता है। महिला ने उस कैदी को यह भी सिखाया कि जेल अधिकारियों के सेल की तलाशी के दौरान उसे रेजर को कैसे और कहां छिपाना है। फोन लॉग्स से यह भी पता चला कि गोंजालेज काफी समय से इस कैदी के साथ जुड़ी हुई थी। महिला अधिकारी से फोन पर अश्लील बातें करता था कैदी पुलिस ने टीना गोंजालेज के ऊपर नौकरी से पहले ली गई शपथ का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। पुलिस ने कहा कि इस महिला अधिकारी की हरकतों से जेल के दूसरे सहकर्मियों की सुरक्षा को भी खतरा पहुंचा। लेकिन, महिला अधिकारी को अपने किए का कोई पछतावा नहीं है। कैदी की सेल की तलाशी लेने पर पुलिस अधिकारियों को एक फोन भी मिला, जिससे वह महिला अधिकारी से अश्लील बातें किया करता था।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3hhzOjr
Previous Post Next Post