हिमाचल के BJP विधायक नरेंद्र बरागटा का कोरोना से निधन, सीएम ठाकुर ने दी श्रद्धांजलि

शिमला हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) से विधायक नरेंद्र बरागटा (Narendra Bragta) का कोरोना से निधन हो गया है। कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद उनका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। यहां शनिवार सुबह उनका निधन हो गया। दिवंगत बरागटा की उम्र 68 साल थी। नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। चेतन ने एक ट्वीट में कहा कि उनके पिता बीमारी से लम्बे संघर्ष के बाद यह लड़ाई हार गए। तीन बार के विधायक नरेंद्र राज्य विधानसभा में बीजेपी के मुख्य सचेतक भी थे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बरागटा के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए शुक्रवार शाम चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च भी गए थे। सीएम जयराम ठाकुर ने विधायक के निधन को हिमाचल प्रदेश खासकर जुब्बल कोटखाई के लिए बड़ा नुकसान बताया है। बरागटा को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम ठाकुर ने ट्वीट में लिखा, 'हिमाचल भवन, चंडीगढ़ और प्रदेश भाजपा मुख्यालय शिमला में नरेंद्र बरागटा जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बरागटा जी का जाना हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर शोक संतप्त परिजनों, शुभचिंतकों व समर्थकों को संबल प्रदान करे। ॐ शांति!' 1998 में पहली बार शिमला से बने थे विधायक नरेंद्र बरागटा 1998 में शिमला निर्वाचन क्षेत्र से राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। दिसंबर 2007 में वह जुब्बल-कोटखाई से निर्वाचित हुए। वह 1998-2002 तक बागवानी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे और 30 दिसंबर 2007 से दिसंबर 2012 तक बागवानी, तकनीकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री रहे। हिमाचल प्रदेश की 13वीं विधानसभा के लिए दिसंबर 2017 में वह जुब्बल-कोटखाई से फिर से चुने गए। बीजेपी के कई नेताओं ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3gbwXqj
Previous Post Next Post