दुनियाभर में 60 फीसदी कोरोना वैक्सीन भारत समेत इन तीन देशों को मिली, WHO ने किया दावा

संयुक्त राष्ट्र कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए दुनियाभर के सभी देश तेजी से वैक्सीनेशन प्रोग्राम को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, टीकों की कमी ने खासकर गरीब देशों में वैक्सीनेशन की रफ्तार को रोक दिया है। इस बीच नए ऐलान किया है कि अबतक दुनियाभर में वितरित किए गए कोरोनाा वायरस वैक्सीन की दो अरब डोजेज में से 60 फीसदी केवल तीन देशों को मिले हैं। इस सूची में भारत, अमेरिका और चीन का नाम शामिल है। 212 देशों को वैक्सीन देगा डब्लूएचओ डब्ल्यूएचओ महानिदेशक टेड्रोस अदहानोम गेब्रेयेसस के वरिष्ठ सलाहकार ब्रुस एलीवर्ड ने शुक्रवार को कहा कि इस हफ्ते हमें दो अरब से अधिक टीके मिलेंगे। हम टीकों की संख्या और नए कोविड-19 रोधी टीकों के लिहाज से उल्लेखनीय दो अरब टीकों का आंकड़ा पार कर लेंगे। इन्हें 212 से अधिक देशों में वितरित किया गया है। 75 फीसदी वैक्सीन केवल 10 देशों को मिली उन्होंने कहा कि अगर हम दो अरब टीकों की तरफ देखें तो 75 प्रतिशत से अधिक खुराक महज 10 देशों को मिली है। यहां तक कि 60 फीसदी टीके तीन देशों चीन, अमेरिका तथा भारत को मिले हैं। एलीवर्ड ने कहा कि कोवैक्स ने कोविड-19 रोधी टीके 127 देशों में वितरित करने और कई देशों में टीकाकरण अभियान शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत, अमेरिका और चीन ने घरेलू रूप से खरीदी थी वैक्सीन उन्होंने बताया कि दो अरब टीकों में से चीन, भारत और अमेरिका को मिली 60 प्रतिशत खुराकों को घरेलू रूप से खरीदा और इस्तेमाल किया गया। एलीवर्ड ने कहा कि केवल 0.5 प्रतिशत टीके कम आय वाले देशों को गए जो दुनिया की आबादी का 10 प्रतिशत हैं। उन्होंने कहा कि अब दिक्कत यह है कि टीकों की आपूर्ति बाधित हो रही हैं। भारत तथा अन्य देशों में दिक्कतों के कारण बाधाएं हो रही है तथा इस खाई को भरने में मुश्किल हो रही है।’’ भारत के सीरम इंस्टीट्यूट से वैक्सीन चाहता है डब्लूएचओ डब्ल्यूएचओ महानिदेशक के वरिष्ठ सलाहकार ने कहा कि हमें उम्मीद है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कम से कम चौथी तिमाही में फिर से टीकों की आपूर्ति शुरू करें। बता दें कि दुनिया का सबसे बड़ा टीका निर्माता एसआईआई कोवैक्स को एस्ट्राजेनेका टीकों की आपूर्ति करने वाला अहम संस्थान है। भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण कोवैक्स को टीकों की आपूर्ति बाधित हो गयी है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3prhwia
Previous Post Next Post