उत्तराखंड में मंगलवार से लगा कोरोना कर्फ्यू, जानिए क्या खुला रहेगा और क्या होगा बंद

देहरादून. उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग रहा है. रविवार को कोरोना के कारण रिकॉर्ड 180 मरीजों की मौत के बाद राज्य सरकार ने सख्त फैसला लिया है. उत्तराखंड में मंगलवार यानी 11 मई सुबह 6 बजे से 18 मई सुबह 6 बजे तक पूरे प्रदेश में कोविड कर्फ्यू लगा दिया है.

सुबह सात बजे से सुबह 10 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें
सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक, इस अवधि में सुबह 7 से 10 बजे तक आवश्यक वस्तुओं जैसे फल, सब्जी, दूध, मांस आदि की दुकानें ही खुल सकेंगी. बता दें कि पहले ये दुकानें दोपहर 12 बजे तक खुल रही थीं. राशन की दुकानें इस दौरान केवल 13 मई को ही खोली जाएंगी.

शादी समारोह में 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति
कोरोना कर्फ्यू की अवधि में केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभाग ही खुलेंगे और उनमें भी 50 प्रतिशत कर्मचारियों को ही बुलाया जायेगा. इसके अलावा कोविड कर्फ्यू की स्थिति में लोग फिलहाल विवाह समारोह स्थगित करने का निर्णय अपने स्तर पर ले सकते हैं. शादी समारोह में केवल 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति ही होगी. इसी प्रकार अंत्येष्टि में भी 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे.

शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी
इस दौरान, राज्य के अंदर आवागमन में बसों को 50 प्रतिशत यात्रियों को ले जाने की अनुमति होगी. हालांकि, प्रमाण दिखाने पर लोग टीकाकरण के लिए जा सकेंगे. राज्य में सभी शिक्षण संस्थान पूरी तरह से बंद रहेंगे. शराब की दुकानें और बार भी पूरी तरह से बंद रहेंगे, लेकिन बैंक तथा गैस एजेंसी को छूट दी गई है.

उत्तराखंड: राज्य में 11 मई सुबह 6 बजे से 18 मई सुबह 6 बजे तक के लिए कोविड कर्फ्यू लगाया जाएगा। फल, सब्जियां, डेयरी उत्पाद की दुकानें सुबह 7-10 बजे तक खुली रहेंगी। शॉपिंग मॉल, मार्केट कॉम्प्लेक्स, जिम, थिएटर, असेंबली हॉल, बार, शराब की दुकानें अगले आदेश तक बंद रहेंगी। pic.twitter.com/vsmQici6lU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2021

दिखानी होगी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट
वहीं, उत्तराखंड आने वाले लोगों को 72 घंटे पुरानी आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी. कोविड जांच रिपोर्ट दिखाने पर ही राज्य में प्रवेश करने दिया जाएगा.

कोरोना संक्रमण से मौतों ने तोड़ा रिकॉर्ड
गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड के 5,890 नए मरीज मिलने के साथ ही 180 मरीजों की महामारी से मौत हो गयी जो एक दिन में अब तक हुई सर्वाधिक मौतें हैं. इससे पहले एक दिन में सर्वाधिक 151 कोरोना संक्रमितों ने गुरुवार 6 मई को दम तोड़ा था. इन मौतों में से सर्वाधिक 86 अकेले देहरादून जिले में हुई हैं. इनको मिलाकर अब तक प्रदेश में 3,728 मरीज कोविड-19 से अपनी जान गंवा चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

यूपी: BJP MLA का आरोप- 'कोरोना संक्रमित पत्नी को नहीं मिला बेड, फर्श पर ही लिटा दिया'

कोरोना संक्रमित आजम खान की तबीयत बिगड़ी, सीतापुर जेल से लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया

from coronavirus https://ift.tt/3f9LuSO
Previous Post Next Post