पटना बिहार में कोरोना की दूसरी लहर के बीच अब तक पंचायत चुनाव को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। इस बीच, पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने सीएम से कहा कि 15 जून को पांच साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद मौजूदा पंचायत प्रतिनिधियों को पद पर बने रहने दें। रामकृपाल यादव की मांग- पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ेबिहार में लगभग 2.58 लाख पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल 15 जून को समाप्त हो जाएगा। ऐसे में पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव ने पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण फिलहाल टलने की स्थिति में पहुंच गया है। चुनाव नहीं होने की स्थिति में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के सामने संवैधानिक संकट पैदा हो जाएगा। ऐसे में पंचायत प्रतिनिधियों के खत्म हो रहे कार्यकाल के बाद जब तक चुनाव नहीं हो जाता और नए जनप्रतिनिधि नहीं आ जाते, पुराने जन प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग उन्होंने की है। सीएम नीतीश कुमार को लिखा पत्रबीजेपी सांसद ने आगे कहा कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की अधिकतर योजनाएं जो पंचायतों के विकास से संबंधित हैं, उनके कार्यान्वयन में भी प्रशासनिक संकट पैदा होने की स्थिति है। वैसी अपरिहार्य स्थिति में बिहार सरकार को किसी विधि सम्मत फैसला लेना होगा, जिससे त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था प्रभावी ढंग से गांव के विकास में पहले की तरह कार्य करती रहे। पत्र में बीजेपी सांसद ने किया इन बातों का जिक्ररामकृपाल यादव ने अपने पत्र में आगे लिखा कि बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने आपको एक पत्र लिखा है, जो इस पत्र के साथ संलग्न कर रहा हूं। बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ ने आपसे अनुरोध किया है कि पंचायती राज व्यवस्था के तहत जनप्रतिनिधियों को प्राप्त अधिकार, शक्ति और कर्तव्य को बिहार पंचयात चुनाव 2021 के होने तक विस्तारित किया जाए। पत्र के अंत में सांसद ने मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के सभी स्टेक होल्डर से समुचित संवाद के बाद नियमों के मुताबिक जल्द फैसला लिया जाएगा। ध्यान रहे कि बिहार के सभी पंचायतों के मुखिया का कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है और अब तक चुनााव की तिथि घोषित नहीं की गई है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/2Tkedx3