बिहार: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तिलक समारोह में जा रहे दो सगे भाइयों समेत 4 की मौत

सासाराम बिहार के रोहतास में मंगलवार रात एक गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी, इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा कि सभी चारों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक तिलक समारोह में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। एक ही बाइक पर सवार थे चारों लोग पुलिस ने बताया कि चार लोग एक ही बाइक पर सवार होकर नोखा से कदवा गांव एक तिलक समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। तभी आरा-सासाराम मेन रोड पर सिकठी गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार सभी चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वालों में दो सगे भाई, बहन का तिलक चढ़ाने जा रहे थेसंझौली के थाना प्रभारी शंभु कुमार ने बताया कि मरने वालों में दो सगे भाई हैं। मृतकों की पहचान भोजपुर जिले के आयर थाना निवासी वकील चौधरी (35) , बूटन चौधरी (28), अमित कुमार (8) और बरहमपुर बाजार निवासी यमुना चौधरी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी मृतक रिश्ते में भाई थे और अपनी बहन का तिलक चढ़ाने जा रहे थे। पुलिस ने सभी शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3uEH39a
Previous Post Next Post