वॉशिंगटन माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और दुनिया के सबसे अमीर शख्सियतों में शुमार बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा ने 27 साल लंबे साथ को खत्म करने का फैसला किया है। बिल गेट्स और मेलिंडा ने तलाक की घोषणा की है। दोनों ने अपने एक बयान में कहा है कि आने वाले वक्त में अब हम एक साथ नहीं चल सकते हैं। बिल गेट्स और मेलिंडा ने इसे लेकर एक साझा बयान जारी किया है। बिल गेट्स ने ट्विटर पर इस बयान को शेयर किया जिसमें लिखा है, लंबी बातचीत और अपने रिश्ते पर काम करने के बाद हमने अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया है। बीते 27 साल में अपने तीन अतुल्य बच्चों को पालकर बड़ा किया है। हमने एक फाउंडेशन भी बनाया है जो दुनियाभर में लोगों के स्वस्थ और अच्छे जीवन के लिए काम करती है। हम इस मिशन के लिए अब भी एक साथ काम करेंगे। हालांकि हमें अब लगता है कि आने वाले समय में हम बतौर पति पत्नी साथ नहीं रह पाएंगे। इसलिए हम नया जीवन शुरू करने जा रहे हैं। ऐसे में लोगों से हमारे परिवार के लिए स्पेस और प्रिवेसी की अपेक्षा है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3tgLd5M