कर्नाटक: बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 50 हजार से अधिक मामले हुए दर्ज, 346 मरीजों की मौत

बेंगलुरु: कर्नाटक में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 50,112 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 17,41,046 तक पहुंच गई. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 346 मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में इस घातक वायरस के चलते जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 16,884 हो गई.

पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से कर्नाटक में बुधवार को एक ही दिन में संक्रमण व मौत के सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए हैं. बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में ही संक्रमण के 23,106 नए मामले सामने आए जबकि 161 मरीजों ने इस घातक वायरस के कारण दम तोड़ दिया.

कर्नाटक में 4 लाख से अधिक लोगों का इलाज जारी है

विभाग के मुताबिक, कर्नाटक में 4,87,288 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 12,36,854 मरीज ठीक हो चुके हैं. राज्य में बुधवार को 26,841 लोग ठीक हुए हैं. राज्य में बुधवार को 1,55,224 नमूनों की जांच की गई. राज्य में अब तक टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक लाभार्थियों को दी जा चुकी हैं.

देश के 12 राज्यों में एक्टिव केस की संख्या एक लाख से पार पहुंच गई है

देश में हर दिन चार लाख के करीब कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. कोरोना से होने वाली मौतों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है. 12 राज्यों में एक्टिव केस की संख्या एक लाख से पार पहुंच गई है. 17 राज्यों में 50,000 से ज्यादा एक्टिव केस हैं. वहीं महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में करीब 1.5 लाख एक्टिव मामले हैं.

यह भी पढ़ें.

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के बेटे भी जांच के दायरे में, कस सकता है CBI का शिकंजा

from coronavirus https://ift.tt/33qbWSF
Previous Post Next Post