Coronavirus: केरल में एक दिन में रिकॉर्ड केस दर्ज, एर्णाकुलम जिले में आज से लगेगा 7 दिनों का लॉकडाउन

तिरुवनंतपुरम: देश में कोरोना वायरस संक्रमण अब तेजी से पैर पसार रहा है. दक्षिण राज्य केरल में पिछले 24 घटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 19,577 नए मामले सामने आए, जो एक दिन में अबतक सबसे ज्यादा हैं. राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 12.72 लाख पहुंच गई है. सबसे ज्यादा खराब हालात एर्णाकुलम जिले के हैं, जिसके बाद जिले में सात दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई है.

आज शाम 6 बजे से लागू होगा लॉकडाउन

एर्णाकुलम जिले के कलेक्टर एस सुहास ने जिले में सभी रोकथाम क्षेत्रों में लॉकडाउन की घोषणा की है. लॉकडाउन आज शाम 6 बजे से सात दिनों के लिए लागू किया जाएगा. वहीं, राज्य में सरकार की तरफ से संक्रमण को कम करने के लिए लगाया गया रात का कर्फ्यू आज रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा.

एर्णाकुलम में अभी 18 हजार 850 लोगों का इलाज जारी है. जिले में पिछले 24 घंटों में तीन हजार 212 केस दर्ज किए गए हैं. अन्य सात जिलों में एक हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. राज्य में फिलहाल 1.18 लाख मरीज उपचाराधीन हैं.

केरल में अबतक 12,72,645 मामले सामने आए

कल दोपहर दो बजे तक पिछले 24 घंटों में 1,12,221 नमूनों की जांच की गई है और संक्रमण की दर 17.45 प्रतिशत है. इस दौरान 3,880 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं. राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 11,48,671 है. राज्य में अभी तक 12,72,645 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. संक्रमण से और 28 लोगों की मौत होने के साथ ही संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,978 हो गयी है.

यह भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3xdMTjG Modi Speech: लॉकडाउन, कोरोना वैक्सीन, ऑक्सीजन की कमी और श्रमिकों को लेकर क्या बोले पीएम मोदी? जानें

पीएम नरेंद्र मोदी पर बरसीं प्रियंका गांधी, पूछा- क्या ये राजनीतिक रैलियों में हंसने का समय है?

from coronavirus https://ift.tt/3dyRXaj
Previous Post Next Post