लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री () ने Covid-19 वैक्सीनेशन करवा लिया है। उन्होंने लखनऊ के सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। उन्होंने सभी लोगो से वैक्सीनेशन लगवाने की अपील करते हुए संक्रमण के प्रति सावधानी बरतने की अपील की। वैक्सीन लगवाने के बाद सीएम योगी ने कहा, 'मैं मुफ्त टीका उपलब्ध कराने के लिए पीएम मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को धन्यवाद देता हूं। मैं देश के वैज्ञानिकों को भी धन्यवाद देता हूं। टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। अपनी बारी आने पर हम सभी को इसे लगवाना चाहिए।' इसके साथ ही योगी ने लोगों से अपील करते हुए वैक्सीन लगवाने के बाद भी सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि Covid की यह दूसरी लहर, संक्रमण के मद्देनजर जरूरी व्यवहार और गाइडलाइंस के उल्लंघन का नतीजा है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3ulPzt9