LIVE: मेगन मार्कल ने सुनाया ब्रिटिश राजघराने में मिला दर्द, 'और जीना नहीं चाहती थी', प्रिंस को याद आईं मां डायना

वॉशिंगटन/ब्रिटेन ब्रिटेन का शाही राजघराना के बेटे आर्ची के रंग को लेकर परेशान था। मेगन इस हद तक परेशान हो चुकी थीं कि उनके मन में जिंदगी खत्म करने के ख्याल आते थे। सिलेब्रिटी टॉक शो होस्ट ओपरा विनफ्रे को दिए इंटरव्यू में डचेस और ससेक्स मेगन मार्कल और ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी ने कई ऐसी बातों से पर्दा उठाया है जो शाही राजघराने में भूचाल ला सकती हैं। CBS पर टेलिकास्ट हुए इस इंटरव्यू को पूरी दुनिया में देखा जा रहा है। 'आर्ची के रंग पर चर्चा' हैरी ने ओपरा को बताया कि मेगन के साथ महल में जो हो रहा था उससे उन्हें अपनी मां डायना की याद आई और उन्हें लगा कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है। दोनों ने ओपरा के जरिए दुनिया को यह खुशखबरी भी दी कि उनके घर एक बेटी की किलकारी गूंजने वाली है। मेगन ने ओपरा को बताया कि महल में बातें होती थीं कि उनके बेटे आर्ची को प्रिंस का टाइटल नहीं दिया जाएगा और उसे सिक्यॉरिटी नहीं मिलेगी। उसके रंग को लेकर चर्चा होती थी क्योंकि मेगन अश्वेत हैं। हालांकि, ये बातें करने वाले का नाम मेगन ने नहीं लिया। फंसे हैं प्रिंस चार्ल्स और विलियम: हैरी हैरी ने ओपरा को बताया कि उनके ऑस्ट्रेलिया के टूर पर मेगन को लोगों के साथ आराम से कनेक्ट करते हुए देख सबको जलन हो रही थी। मेगन ने कहा कि वह शाही परिवार को गौरव महसूस कराना चाहती थीं। हैरी ने अपने पिता प्रिंस चार्ल्स और भाई प्रिंस विलियम को महल में 'फंसा' हुआ बताया और कहा कि वे लोग बाहर नहीं निकल सकते जिस संस्था में वह पैदा हुए हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/38lrJoP
Previous Post Next Post