ब्लॉगः अफगानिस्तान के भविष्य निर्माण से भारत को अलग रखने की तैयारी

कूटनीति के स्तर पर दुनिया की सबसे बड़ी हलचल अभी अफगानिस्तान में देखी जा रही है। अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की विदाई के साथ ही तय हो गया था कि इधर कुछ बड़ा बवाल मचने वाला है। लेकिन बाइडेन प्रशासन की राजनयिक प्राथमिकताएं अभी स्पष्ट नहीं हैं, सो सब अपनी-अपनी तैयारी करते रहे। जनवरी में एक तालिबान डेलिगेशन रूसी प्रशासन से बातचीत करने मॉस्को गया। फरवरी में अफगान मामलों पर अमेरिका के विशेष दूत जल्मे खलीलजाद आठ पृष्ठों का एक दस्तावेज लेकर काबुल गए ताकि अशरफ गनी प्रशासन को पिछले साल तालिबान के साथ हुए दोहा समझौते पर पटाया जा सके।

from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3bC4tov
Previous Post Next Post