नई दिल्ली प्रसिद्ध नृत्यांगना और बीजेपी की राज्यसभा सांसद ने आज संसद में 'अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस (International Men's Day)' मनाने की मांग की। उन्होंने 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Daya)' के मौके पर राज्यसभा में अपनी बात रखते हुए कहा कि आखिर हम समाज में हर स्तर पर बराबरी की मांग करते हैं तो की तरह ही भी क्यों नहीं मनाया जाना चाहिए। सोनल मानसिंह ने क्या कहा सोनल मानसिंह ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दो जर्मन महिलाओं ने शुरू किया। आज मैं सदन के पटल से यह मांग रखती हूं कि अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस भी मनाया जाए। इस पर जब सदन ठहाकों से गूंजने लगा तो वो बोलीं, "हम बरबरी की बात तो करते ही हैं।" महिलाओं से क्या-क्या अपेक्षा उन्होंने आगे महिलाओं से समाज की अपेक्षाओं पर जबर्दस्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि 'औरतों से मांग' शीर्षक से किसी ने लिखा, "It's very hard to be a woman because you must think like a man, act like a lady, look like a beauty queen and work like a horse." मतलब महिला होना काफी कठिन है क्योंकि उससे पुरुषों की तरह सोचने, लेकिन महिलाओं की तरह व्यवहार करने, दिव्य सुंदर दिखने और घोड़े की तरह काम करने की अपेक्षा की जाती है। बीजेपी सांसद ने कहा, "कल मेरा एक कार्यक्रम था 'स्त्रि' और ये नाट्यकथा दो घंटे की थी। उसमें मैंने कहा, "आधे से अधिक हूं पर अधिकार से वंचित हूं।" आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ध्यान रहे कि आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। यह हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इस मौके पर दुनियाभर के देश महिलाओं के सम्मान में कुछ न कुछ आयोजन करते हैं और महिलाओं को वो जिम्मेदारियां दी जाती हैं जो मुख्यरूप से पुरुष निभाते रहे हैं। आज जब संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हुआ तो राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने भी पहले महिला सांसदों को बोलने का मौका दिया। इसी क्रम में अपनी बारी आने पर बीजेपी सांसद सोनल मानसिंह ने की।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/30j57AW