ब्राजील में कोरोना का नया स्ट्रेन मचा रहा कहर, नर्स बोली- यह हॉरर फिल्म जैसा

ब्रासीलिया कोरोना की मार से बेहाल ब्राजील में हालात और बदतर होते जा रहे हैं। अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं, वैक्सीन सीमित लोगों को ही मिल पा रही है। अस्पताल में स्टाफ लगातार काम कर रहा है, लोग ऑक्सिजन लेने की लाइन में लगे हुए हैं। बीते मंगलवार को ब्राजील में 1700 लोगों ने कोरोना से जान गवा दी। यह आंकड़ा महामारी के आने के बाद से सबसे ज्यादा है। एक्सपर्ट्स इसके पीछे की वजह नए स्ट्रेन को बता रहे हैं। उनका कहना है कि ब्राजील के हालात दूसरे देशों के लिए कड़ी चेतावनी हैं। ठीक हुए लोग फिर बीमार शुरुआती स्टडी से पता चला है कि नया स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक ही नहीं है बल्कि कई ठीक हुए लोग भी इससे बीमार हुए हैं। साउ पाउलो शहर में आंशिक लॉकडाउन लगा दिया गया है। बार-रेस्तरां में लोगों के आने पर पाबंदी है। वहीं, कई राज्यों के गवर्नर और ब्राजील की जनता राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो की आलोचना कर रही है। इस बीच बोल्सोनारो ने जनता से कहा कि आप लोग कब तक घरों में बैठे रहोगे? कब तक सबकुछ बंद रखेंगे? हमें मौतों का दुख है लेकिन हमें समाधान चाहिए। उन्होंने लोगों से कहा कि आंसू बहाना छोड़ें और काम पर जाएं। इन हालात की तैयारी नहीं वहीं, ब्राजील के राज्य एमेजॉनस के अस्पतालों में ऑक्सिजन की भारी कमी है। एक नर्स मारिया ग्लोदीमर ने बताया कि परिजन अपने मरीजों के लिए ऑक्सिजन मांग रहे हैं। हम कोई फैसला नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक हॉरर फिल्म जैसा है। उन्होंने कहा कि हम इस हालात के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ब्राजील में मिला नया स्ट्रेन तेजी से फैला है। नए स्ट्रेन पर काम असरदार वैक्सीन ऐमजॉनस राज्य में जिन सैंपल्स की जांच की गई उनमें 91% में यह पाया गया। देश के 26 में से 21 राज्यों में यह नया स्ट्रेन फैल गया है। एक डॉक्टर ने बताया कि उसके जो साथी कोरोना से ठीक हुए थे वे दोबारा पॉजिटिव पाए गए हैं। ब्राजील में वैक्सिनेशन तेजी से नहीं हो पा रहा है। बीते मंगलवार तक देश में 50 लाख से ज्यादा लोगों को पहली डोज दी जा चुकी थी जो आबादी का सिर्फ 2.6% है। यहां चीन की वैक्सीन दी जा रही है जो नए स्ट्रेन पर कम प्रभावकारी है। एक एक्सपर्ट ने कहा कि हमें रोजाना 10 लाख लोगों को टीका देना होगा लेकिन हमारे पास इतनी वैक्सीन ही नहीं है। उन्होंने कहा कि आप अपनी पूरी जनसंख्या को टीका देकर कुछ समय के लिए बीमारी रोक सकते हैं लेकिन दुनिया में किसी जगह तब तक नया वैरिएंट आ जाएगा।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3sX99vi
Previous Post Next Post