इंदौर. मध्य प्रदेश में लगातार आठ दिन से गिरती सोने की कीमतों ने सोने को साल के सबसे निचले स्तर पर ला दिया है। सोने के दाम (Gold price) लगातार गिरते जा रहे है। सर्राफा बाजार में सोने-चांदी (gold silver price) के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिला। मार्केट में सोने के भावों में गिरावट (Gold price today) जारी है। वही 6 दिन बाद चांदी के भाव (silver price) आंशिक सुधार आया है।
अगर पिछले दो महीनों की बात करें तो सोना लगभग 3,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो चुका है। और अगर सोने के रिकॉर्ड भाव की बात करें तो अगस्त, 2020 के रिकॉर्ड हाई से सोना 10,000 से ज्यादा सस्ता हो चुका है। इंदौर सराफा बाजार में बुधवार को सोना 47 हजार के नीचे चला गया।
अगर आप भी सोना खरीदने (Gold Buyers) की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह मौका अच्छा साबित हो सकता है। काफी लंबे समय तक रिकॉर्ड ऊंचाई पर रहने के बाद अब सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। और यह गिरावट साल के सबसे निचले स्तर तक पहुंच गई है। सोने के भाव में आई गिरावट के बाद 24 कैरेट गोल्ड 46750 प्रति 10 ग्राम हो गया है।
वहीं बात मध्य प्रदेश के अन्य शहरों की करें तो सराफा बाजारों में एक बार फिर से खरीददारों की चहल-पहल दिखने लगी है, इसका कारण सोने के रेट में आई भारी गिरावट माना जा रहा है। आज यानी 4 मार्च की सुबह तक सोने के भाव की बात करें तो यहां पर 24 कैरेट गोल्ड
46750 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अब सोना 46750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। बुधवार को सोना 46075 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और 46650 रुपये नीचे चला। इस बीच चांदी की कीमतों में थोड़ा सा सुधार आया है। चांदी 68500 रुपये प्रति किलो के भाव खुली और ऊपर में 68900 रुपये तक पहुंच गई। मंगलवार को चांदी 68050 रुपये पर बंद हुई थी।
इंदौर के भाव
सोना - 46750
चांदी - 69600
चांदी सिक्का - 750
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3e47xeZ