कोरोना को लेकर हाई अलर्टः इस जिले के अस्पतालों में 3 हजार से ज्यादा बिस्तर आरक्षित

इंदौर. शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले के 45 सरकारी व निजी अस्पतालों में संदिग्ध और पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए 30 प्रतिशत बिस्तर आरक्षित रखने का आदेश जारी कर दिया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में एपिडेमिक एक्ट के तहत इन अस्पतालों को यह आदेश दिए गए हैं कि वे अपने अस्पताल की क्षमता के अनुसार आधे से कम बिस्तरों को कोरोना मरीजों के लिए खाली रखेंगे।

शहर के 45 अस्पतालों में कुल 3 हजार से ज्यादा बिस्तर आरक्षित कर दिए गए हैं। शहर के 42 निजी अस्पतालों में कुल बेड क्षमता 6हजार 399 है जिनमें से कोरोना मरीजों के लिए 2 हजार 423 बिस्तर खाली रखने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा बिस्त अरबिंदो अस्पताल, इंडेक्स अस्पताल और चोइथराम अस्पताल में खाली रहेंगे। एक हजार बिस्तर क्षमता वाले अरबिंदो अस्पताल में आधे से ज्यादा कुल 550 बिस्तर कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किए जाने का आदेश दिया है।

corona__7.jpg

इन सरकारी अस्पतालों में इतने बिस्तर
एमआरटीबी अस्पताल में कुल बिस्तर 100 है, जिनमें आईसीयू बेड 20, एचडीयू बेड 28, ऑक्सीजन बेड 52, अस्पताल के पूरे 100 बेड को कोरोना मरीजों के लिये आरक्षित कर दिया है।

एमटीएच अस्पताल में कुल बिस्तर 435 हैं, जिनमें आईसीयू बेड 80, एचडीयू बेड 255, ऑक्सीजन बेड 100, अस्पताल के सभी 435 बेड को आरक्षित कर दिया है।

न्यू चेस्ट वार्ड अस्पताल में कुल बिस्तर 100 हैं, जिनमें आईसीयू बेड 20, एचडीयू बेड 30, ऑक्सीजन बेड 50, इस अस्पताल के भी सभी 100 बेड को आरक्षित आरक्षित कर दिया है।

3 सरकारी अस्पतालों में सिर्फ कोरोना मरीज
शहर के तीन प्रमुख सरकारी अस्पतालों को पूरी तरह कोरोना अस्पताल रहने दिया गया है। एमआरटीबी अस्पताल, एमटीएच अस्पताल और एमवायएच के न्यू चेस्ट वार्ड में सिर्फ कोरोना के मरीजों का ही इलाज किया जाएगा। इन तीनों अस्पतालों की कुल बिस्तर क्षमता 635, आईसीयू बेड क्षमता 120, एचडीयू बेड क्षमता 303, ऑक्सीजन बेड क्षमता 303, आइसोलेशन बेड क्षमता 202 बिस्तरों की है।

85 हजार से ज्यादा को वैक्सीन
शहर में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ही बुधवार से फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी दूसरा बूस्टर डोज लगना शुरू हो चुका है। ऐसे में शहर के अब तक 85 हजार से ज्यादा लोगों को पहला व दूसरा टीका लग चुका है। शुक्रवार को सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण की व्यवस्था नहीं रहेगी। सिर्फ निजी अस्पतालों में ही 50 अस्पतालों में फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 व 60 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाया जाएगा। शुक्रवार को एक ही दिन में 19 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OL8xdc
Previous Post Next Post