भारतीय और फ्रांसीसी वायु सेना के विमानों ने जोधपुर में किया युद्धाभ्यास

नई दिल्ली भारतीय और फ्रांसीसी वायु सेना के राफेल जेट विमानों ने जोधपुर में पांच दिवसीय युद्धाभ्यास के दौरान बृहस्पतिवार को कई जटिल हवाई करतब प्रदर्शित किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने फ्रांसीसी वायु सेना के फीनिक्स एयरबस ए330 में उड़ान भरी और ‘एक्सरसाइज डेजर्ट नाईट 21’ के पहले दिन अभ्यास का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि राफेल के अलावा भारतीय वायु सेना के सुखोई और मिराज 2000 युद्धक विमानों ने भी अभ्यास में भाग लिया। बुधवार को शुरू हुआ यह अभ्यास ऐसे समय हो रहा है जब पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर गतिरोध की स्थिति बरकरार है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/393n8Z5
Previous Post Next Post