इस मंदिर में बात करती हैं मूर्तियां, रात को आती है बोलने की आवाज

नई दिल्ली। अपना देश विभिन्न संस्कृतियों वाला है। यहां पर सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक विविधताएं देखने को मिलती है। अपने देश में बहुत से मंदिर हो दुनियाभर में काफी मशहूर है। अपने देश में ऐसे कई मंदिर हैं जो अपनी रहस्यमयी कारणों से दुनियाभर में काफी मशहूर है। इन प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से आते है। आज आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे है जहां पर मूर्तियां साक्षात इ्ंसानों की तरह बोलती है। आपको यह जानकर हैरान होगी कि इस मंदिर परिसर में किसी के भी नहीं होने पर शब्द गूंजते रहते है।

मूर्तियां आपस में करती है बाते
बिहार के बक्सर जिले में राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी नामक एक अनोखा मंदिर है। इस मंदिर में रात में मूर्तियां एक साथ बोलती हैं। मध्य-रात्रि के दौरान कोई भी इस मंदिर के पास गुजरता है तो उन्हें कुछ आवाजें सुनाई देती है। स्थानीय लोगों ने कई बार इस मंदिर से फुसफुसाने की आवाजे सुनी है। आवाज को सुनकर ऐसा लगता है कि मानों मंदिर में स्थापित मूर्तियां आपस में बातें कर रही हो। यही वजह है कि इस मंदिर में दुनियाभर से लाखों करोड़ों भक्त आते है। खबरों के अनुसार, अब वैज्ञानिकों ने भी मान लिया है कि इस मंदिर परिसर में सन्नाटा होने के बावजूद शब्द गूंजते रहते हैं।

यह भी पढ़े :— बच्चे की बुरी नजर उतारने के 7 अचूक उपाय, एक बार जरूर आजमाए

मंत्र साधना के लिए मशहूर है मंदिर
ऐसा कहा जाता है कि प्रसिद्ध तांत्रिक भवानी मिश्र ने आज से 400 वर्ष पहले इस मंदिर की स्थापना की थी। तब से इस मंदिर में उनके ही परिवार के सदस्य पुजारी बनते आए है। दुनियाभ में यह मंदिर तंत्र साधना के लिए मशहूर है। ऐसा कहा जाता है कि यहां पर हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है। तंत्र साधना से ही यहां माता की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। यहां पूरी-पूरी रात साधक इस मंदिर में साधना करते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Mq1S76
Previous Post Next Post