नेताजी के आगे नहीं टिकते थे गांधी-नेहरू, कांग्रेस ने कराई थी हत्या: साक्षी महाराज

उन्नावअपने बयानों से चर्चा में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। साक्षी महाराज ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोगों ने ही सुभाष चंद्र बोस की हत्या करवाई थी। साक्षी महाराज सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के दौरान उन्नाव में बोल रहे थे। साक्षी महाराज ने मंच से कहा, 'सुभाष चंद्र बोस को समय से पहले मौत के गाल में भेज दिया था। मेरा आरोप है कि कांग्रेस के लोगों ने ही सुभाष चंद्र बोस की हत्या कराई। उनकी लोकप्रियता के आगे पंडित नेहरू तो कहीं ठहरते ही नहीं थे। महात्मा गांधी भी कहीं नहीं ठहरते थे।' साक्षी बोले- अंग्रेज इतने सीधे नहीं थेसाक्षी ने आगे कहा, 'अंग्रेज इतने सीधे नहीं थे कि मांगने से आजादी दे देते। सुभाष चंद्र बोस कहा करते थे कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। मैं कहना चाहूंगा कि लहू के भाव से हमें आजादी मिली थी।' बीजेपी ने मनाया पराक्रम दिवस23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को भारत सरकार ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मंत्री और नेता नेताजी को श्रद्धांजलि दी।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3phjuRk
Previous Post Next Post