गणतंत्र परेड के वे सबसे गर्व भरे 34 सेकंड जब मोदी ही नहीं, हर कोई देखता रह गया

नई दिल्ली गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान वह पल भी आया जब राजपथ पर पहली बार लड़ाकू विमान राफेल ने अपना दम दिखाया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर हर भारतवासी के लिए वह 34 सेकंड गौरव से भरे पल थे। राफेल ने 900 किमी प्रति की रफ्तार से राफेल ने उड़ान भरी। इसे शौर्य चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह उड़ा रहे थे। राजपथ पर राफेल कुछ महीने पहले ही भारतीय वायु सेना का हिस्सा बना है। राफेल लड़ाकू विमान ने फ्लाइ पास्ट के अंत में अपने करतब दिखाया। राफेल के साथ मिग-29 और दो जगुआर विमान भी नजर आए। राफेल ने इस बार वर्टिकल चार्ली फॉर्मेंशन में अपना दम दिखाया। बता दें कि युद्ध स्थल पर लड़ाकू विमान दुश्मनों का सफाया करने के साथ-साथ खुद को बचाने के भी प्रयास करते हैं। हर पायलट अपने विमान को बचाने के लिए कई तरह के करतब दिखाता है ताकि दुश्मन उस पर सीधा निशाना न लगा सके। इसी में एक करतब को वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन कहते हैं।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3iKKHcD
Previous Post Next Post