उलझती गुत्थी: अब रोमानिया से भी गायब धातु का खंबा, यूटा में सामने आया सच

महामारी, भूकंप, युद्ध और न जाने कितनी त्रासदियों का गवाह रहा यह साल अपने आखिरी दिनों में दुनिया को बुरी तरह कन्फ्यूज करने पर लगा हुआ है। इन दिनों धातु के एक खंबे (Monolith) ने दुनियाभर में हंगामा मचा रखा है जो कभी कहीं रहस्यमय तरीके से दिखता है, तो कुछ दिन बाद गायब हो जाता है। अमेरिका के यूटा के रेगिस्तान में यह खंबा दिखा और गायब होने के 24 घंटे बाद यूरोप के रोमानिया में दिख गया। अब यह खंबा वहां से भी गायब हो गया है।

Disappearing Monolith: अमेरिका के यूटा में दिखने के बाद गायब हुआ धातु का खंबा, रोमानिया में दिखने लगा। इसके चंद दिन बाद यहां से भी यह गायब हो गया।


उलझती गुत्थी: अब रोमानिया से भी गायब धातु का खंबा, यूटा में सामने आया सच

महामारी, भूकंप, युद्ध और न जाने कितनी त्रासदियों का गवाह रहा यह साल अपने आखिरी दिनों में दुनिया को बुरी तरह कन्फ्यूज करने पर लगा हुआ है। इन दिनों धातु के एक खंबे (Monolith) ने दुनियाभर में हंगामा मचा रखा है जो कभी कहीं रहस्यमय तरीके से दिखता है, तो कुछ दिन बाद गायब हो जाता है। अमेरिका के यूटा के रेगिस्तान में यह खंबा दिखा और गायब होने के 24 घंटे बाद यूरोप के रोमानिया में दिख गया। अब यह खंबा वहां से भी गायब हो गया है।



दिखा, फिर गायब
दिखा, फिर गायब

यूटा के रेगिस्तान में करीब दो हफ्ते पहले यह खंबा दिखाई दिया। इसके पाए जाने के बाद आम लोगों से लेकर रिसर्चर्स तक के बीच चर्चाएं तेज हो गईं कि आखिर यह आया कहां से। इसे कला के नूमने से लेकर एलियन की करतूत तक बताया जाने लगा। हालांकि, कुछ दिन बाद ही यह गायब हो गया और फिर दुनिया के दूसरे हिस्से में दिखने लगा।



रोमानिया में उतरा
रोमानिया में उतरा

रोमानिया में लगा खंबा करीब 2.8 मीटर का था। स्थानीय पत्रकार रॉबर्ट ईसब ने बताया कि पुराने किले के इलाके में पाया गया खंबा जितने गुपचुप तरीके से लगाया गया था, वैसे ही निकाल भी लिया गया। उन्होंने कहा कि किसी अज्ञात शख्स, शायद स्थानीय वेल्डर ने उसे बनाया होगा और अब उसकी जगह सिर्फ गड्ढा रह गया है।



कहां गया?
कहां गया?

यूटा में लगा खंबा कैसे गायब हुआ, इसके राज से पर्दा अब उठने लगा है। दरअसल, एक टूर गाइड सिल्वन क्रिस्टेनसन ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि उसने तीन लोगों के साथ मिलकर 12 फुट के खंबे को हटा दिया। उन लोगों ने इसका वीडियो पोस्ट कर यह भी लिखा- 'अगर आप नहीं चाहते कि आपकी संपत्ति कोई ले जाए तो उसको छोड़कर न जाएं।'



क्यों निकाला खंबा?
क्यों निकाला खंबा?

क्रिस्टेनसन ने डेलीमेल से बातचीत में कहा, 'हमने यूटा का खंबा निकाल दिया क्योंकि इस बारे में तरीके तय हैं कि हम अपनी सार्वजनिक जमीन, प्राकृतिक वन्यजीव, स्थानीय पेड़, पानी के संसाधनों का कैसे इस्तेमाल करते हैं। यह रहस्य एक भ्रम था और हम चाहते हैं कि लोग इसके पीछे के मुद्दे को देखें, हम अपनी सार्वजनिक जमीन खोते जा रहे हैं, ऐसी चीजों से मदद नहीं मिलती है।'





from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3my0KeP
Previous Post Next Post