शुभेंदु की बगावत से बंगाल में बड़ी चोट? यूं डैमेज कंट्रोल में जुटीं ममता बनर्जी

कोलकाता पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव () से पहले उठापटक मची हुई है। CM () एक तरफ जहां बीजेपी और सीपीएम के खिलाफ राजनीतिक जंग की तैयारियों में जुटी हैं। तो वहीं, शुभेंदु अधिकारी () के बगावती तेवर के बाद टीएमसी खेमे में फूट से बचाने पर भी पूरा फोकस है। ममता कैबिनेट से इस्तीफे के बाद शुभेंदु अधिकारी अपनी पहली रैली करेंगे। इसे देखते हुए टीएमसी के नेता शुभेंदु के गढ़ माने जाने वाले मेदिनीपुर में 7 दिसंबर को होने वाले रोडशो की तैयारियों में जुट गए हैं। आगामी 4 दिसंबर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी के जिला अध्यक्षों के साथ होने वाली मुलाकात से पहले के सीनियर नेता पश्चिम मेदिनीपुर, माल्दा, मुर्शिदाबाद के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात कर रहे हैं। टीएमसी इन्हें रुटीन बैठक करार दे रही है लेकिन इस बात की चर्चा है कि शुभेंदु अधिकारी के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद पार्टी में खलबली मच गई है। इन तीन जिलों में टीएमसी अपनी स्थिति को पुख्ता करने में जुटी हुई है, जहां शुभेंदु अधिकारी पार्टी के ऑब्जर्वर थे। सीएम की रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए टीएमसी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुब्रत बख्शी शनिवार को मेदिनीपुर में थे। बख्शी और टीएमसी के अन्य नेताओं ने शुभेंदु के खिलाफ एक शब्द नहीं कहा, जिन्हें अपने पाले में करने के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने हाथ-पांव मारने शुरू कर दिए हैं। टीएमसी की बैठक में मेदिनीपुर से शुभेंदु अधिकारी के वफादार चार सीनियर नेता अनुपस्थित रहे, जिससे उनको लेकर संदेह बढ़ गया है। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को माल्दा जिले के नेताओं के साथ अपने कोलकाता स्थित दफ्तर में मुलकात की। वहीं नंदीग्राम के महीशडल में शुभेंदु अधिकारी रविवार को जिस मंच से जनता को संबोधित करेंगे, उसे कारीगर फाइनल टच दे रहे हैं। ममता बनर्जी के कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद शुभेंदु अधिकारी की यह पहली राजनीतिक रैली होगी। शुभेंदु ने अभी टीएमसी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है। पढ़ें:


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3muRFmQ
Previous Post Next Post