आखिर माने ट्रंप, 'हारे तो वाइट हाउस छोड़ देंगे', पर नहीं छोड़ा फर्जीवाड़े का राग

वॉशिंगटन आखिरकार ने गुरुवार को कहा है कि चुनाव के नतीजे स्वीकार करना मुश्किल है लेकिन अगर इलेक्टोरल कॉलेज वोट्स में अगर जो बाइडेन जीते तो वह वाइट हाउस छोड़ देंगे। उन्होंने यह नहीं बताया कि वह बाइडेन के इनॉगरेशन (Inauguration) समारोह में आएंगे या नहीं। हालांकि, यह साफ है कि ट्रंप ने अभी भी हार मानी नहीं है। उन्होंने ट्वीट कर बाइडेन को 8 करोड़ वोट मिलने पर शक जताया और एक बार फिर चुनाव में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया। यकीनन छोड़ देंगे वाइट हाउस चुनाव के बाद पहली बार मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भी ट्रंप ने कहा कि चुनावों को स्वीकार करना मुश्किल है क्योंकि बुरी तरह फर्जीवाड़ा हुआ है। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण के लिए वह वाइट हाउस छोड़ देंगे तो उन्होंने कहा कि अगर इलेक्टोरल कॉलेज ने बाइडेन को जिताया तो वह ऐसा जरूर करेंगे। उन्होंने कहा, 'यकीनन मैं छोड़ दूंगा, आपको यह पता है।' हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि इलेक्टोरल कॉलेज का बाइडेन को जिताना गलती होगी। गुस्सा भी गए ट्रंप कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए वह कई बार नाराज भी हुए। एक रिपोर्टर ने सवाल किया कि वह नतीजे क्यों स्वीकार करेंगे तो ट्रंप गुस्साते हुए बोले, 'मैं यूनाइटेड स्टेट्स का राष्ट्रपति हूं। राष्ट्रपति से इस तरह से कभी बात न करें।' इस दौरान ट्रंप ने पूरी तरह हार मानने का रुख जाहिर नहीं किया और कानूनी प्रक्रिया अपनाने के संकेत दिए। उन्होंने एक बार फिर वोटिंग मशीन्स में धांधली का आरोप लगाया। फिर किया फर्जीवाड़े का दावा ट्रंप ने ट्वीट भी किया और बाइडेन को 8 करोड़ वोट मिलना फर्जीवाड़ा बताया। गौरतलब है कि ट्रंप चुनाव के नतीजों को अदालतों में चुनौती देते आए हैं लेकिन किसी केस में उन्हें जीत नहीं मिली है। स्टेट्स ने अपने नतीजे सर्टिफाई करना शुरू कर दिया है और करीब दो हफ्ते में 14 दिसंबर को इलेक्टोरल कॉलेट राष्टपति के चुनाव के लिए वोट डालने को मिलेगा।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3mbeCeT
Previous Post Next Post