नई दिल्लीकेंद्र सरकार के 65 लाख से भी ज्यादा पेंशनरों (Pensioners) को सरकार ने राहत दी है। कोरोना काल (Corona Time) में घर से बाहर निकलने की परेशानी को देखते हुए सरकार ने इन्हें अगले साल 28 फरवरी तक () जमा करने की छूट दी है। इससे पहले सरकार ने इसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2020 तय की थी। कई मंचों से मिले थे रिप्रजेंटेशन केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल, पब्लिक ग्रिवांस और की तरफ से जारी एक ऑफिस मेमोरंडम के मुताबिक इस बारे में पेंशनर्स एसोसिएशन एवं विभिन्न मंचों से कई रिप्रजेंटेशन मिले थे। कोरोना काल में लोगों का घरों से बाहर निकलना बंद है। ऐसे हालात में पेंशन पाने वाले वरिष्ठ नागरिकों का तो घर से बाहर निकलना और खतरनाक है। इसलिए इन्हें अब 28 फरवरी 2021 तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की छूट दी जा रही है। इससे पहले 31 दिसंबर तक मिली थी छूट इससे पहले केंद्र सरकार ने बीते 11 सितंबर को एक ऑफिस मेमोरंडम निकाल कर सभी पेंशनरों को इस साल 31 दिसंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की छूट दी थी। केंद्र सरकार के पेंशनर बीते एक नवंबर से ही लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवाना शुरू कर दिया है। लेकिन कोरोना काल में इसकी गति काफी धीमी है। सामान्य दिनों में 30 नवंबर तक जमा कराना होता है सामान्य दिनों में पेंशन अकाउंट वाले बैंक में लाइफ सर्टिफिकेट (Life Certificate) यानी पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर तक होती है। यदि कोई पेंशनर नियत तारीख तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट बैंक में जमा नहीं कराते हैं तो उनका प्रेशन क्रेडिट होना बंद हो जाता है। लाइफ सर्टिफिकेट पेंशनर के जीवित होने का सबूत होता है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/374Z4Tw