नाइजीरिया में बोको हरम ने मचाया कत्‍लेआम, 110 आम नागरिकों की हत्‍या की: संयुक्‍त राष्‍ट्र

मैदूगुरी संयुक्‍त राष्‍ट्र ने कहा है कि उत्‍तरी-पश्चिमी नाइजीरिया में कट्टर इस्‍लामिक संगठन बोको हरम के हत्‍यारों ने क्रूरता दिखाते हुए 110 लोगों की निर्मम तरीके से हत्‍या कर दी। इनमें से कई लोगों के सिर काटे गए हैं। देश में संयुक्‍त राष्‍ट्र के मानवीय समन्‍वयक एडवर्ड कल्‍लोन ने कहा कि बोको हराम ने कम से कम 110 लोगों की निर्ममता से हत्‍या की है। इसके अलावा कई लोग घायल हो गए हैं। कल्‍लोन ने कहा कि शुरू में मरने वालों का यह आंकड़ा 43 था जो बाद में बढ़कर 70 हो गया था। उन्‍होंने कहा कि यह घटना सबसे हिंसात्‍मक तरीके से सीधे आम नागरिकों पर किया गया हमला है। इन हत्‍यारों को न्‍याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक यह घटना कोशोबे की है जो मुख्‍य शहर मैदूगुरी के पास ही स्थित है। हत्‍यारों ने धान के खेत में काम करने वाले लोगों का कत्‍लेआम किया। 'पूरा देश हुआ घायल' इस बारे में जिहादी-विरोधी सूत्रों ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि बेहद क्रूर हमले में इन मजदूरों को पहले बांधा गया और फिर उनके गले काट दिए गए। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदू बुहारी ने हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि इन हत्याओं से पूरा देश घायल हुआ है। भयावह हमले में बचे लोगों की मदद करने वाले मिलिशिया लीडर बाबाकुरा कोलो ने बताया कि 43 से ज्‍यादा लोगों की गला काटकर हत्‍या की गई है। कई बार किए हैं हमले कोलो के मुताबिक नि:संदेह यह काम बोको हराम का है जो इस इलाके में सक्रिय है और कई बार हमले कर चुका है। ये पीड़ित सोकोटो राज्य के मजदूर थे। ये उत्तरपूर्व में काम की तलाश में गए थे। एक और मिलिशिया इब्राहिम लिमन के मुताबिक चावल के खेत में काम करने के लिए 60 किसानों के साथ ठेका किया गया था। सभी शवों को जाबरमारी गांव ले जाया गया है जहां उन्हें रविवार को दफन करने से पहले रखा गया। साल 2009 के बाद से करीब 36 हजार लोगों की जिहादी विवाद में जान जा चुकी है और 20 लाख से ज्यादा विस्थापित हो चुके हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2JvnjC4
Previous Post Next Post