वियना फ्रांस पर आतंकी हमले के बाद अब यूरोप के एक और देश में टेरर अटैक हुआ है। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुई फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई। इस हमले में कई लोग जख्मी हुए हैं। ऑस्ट्रिया के गृह मंत्रालय ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध हमलावर को जवाबी कार्रवाई में मार गिराया गया है। ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज ने इसे घृणित आतंकी हमला बताया है। पुलिस का कहना है हमलावर ने गोलीबारी करते हुए एक शख्स की हत्या कर दी। फायरिंग की चपेट में आकर कई जख्मी हुए हैं, जिनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। वियना पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा है कि एक संदिग्ध हमलावर को पुलिस ने मार गिराया है। ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री ने मीडिया को बताया कि हमलावरों के खिलाफ सुरक्षा बलों का ऑपरेशन अभी जारी है। वियना के मेयर माइकल लुडविग का कहना है कि 15 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से सात की हालत नाजुक है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/329zzia