LoC पर पाक की अंधाधुध गोलीबारी, भारत का मुंहतोड़ जवाब, सेना के JCO शहीद

नई दिल्ली पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों में गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में सेना के जूनियर कमीशंड ऑफिसर शहीद हो गए हैं। बता दें कि बीते एक अक्टूबर को पुंछ जिले के कृष्णा घाटी और कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टरों की अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तानी गोलीबारी और गोलाबारी में सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे और पांच अन्य घायल हो गए थे। प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने शाम करीब साढ़े छह बजे भीषण गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागकर बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने भी माकूल जवाब दिया। दोनों ओर से कुछ समय तक गोलीबारी होती रही। उन्होंने बताया कि रात आठ बजकर करीब 20 मिनट पर पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के देगवार सेक्टर में बिना उकसावे के गोलीबारी की तथा मोर्टार से गोले दागे, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के किनारे पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से भारी गोलाबारी की गई। पिछले 5 दिनों में पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन में भारतीय सेना का चौथा जवान शहीद हुआ है। रिहायशी इलाकों को बनाया जा रहा है निशाना सेना से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों की तरफ भी गोलाबारी करना शुरू कर दिया है। इसके बाद सेना ने लोगों को घरों से बाहर न जाने के लिए कहा है। पड़ोसी देश पाकिस्तान की तरफ से पहले नौशेरा सेक्टर में एलओसी की चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू की गई। इसमें फायरिंग के लिए हल्के हथियारों का इस्तेमाल किया गया। उसके बाद पाकिस्तान की तरफ से बड़े हथियारों का इस्तेमाल किया गया। इसमें रिहायशी इलाकों को भी चपेट में लिया गया। दोनों सेक्टरों में पाकिस्तान कर रहा है फायरिंग सेना के प्रवक्ता देवेंद्र आनंद का कहना है कि दोनों सेक्टरों में पाक की तरफ से फायरिंग की गई है। सेना के जवान एलओसी पर अलर्ट हैं। इसके अलावा राजौरी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दो ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। वह एक यात्री वाहन में सवार होकर आतंकियों के लिए हथियार लेकर जा रहा था। उसके कब्जे से ग्रेनेड के अलावा एके के राउंड भी बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान इरफान अहमद जराल निवासी शोपियां के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2SuIG7W
Previous Post Next Post