फिलाडेल्फिया में पुलिस फायरिंग में अश्वेत की मौत, हिंसा और आगजनी के बाद पूरे शहर में कर्फ्यू लागू

फिलाडेल्फिया अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले अश्वेत नागरिक की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। फिलाडेल्फिया की सड़कों पर हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जगह-जगह आगजनी और हिंसा की घटनाएं सामने आईं। हालात बेकाबू होते देश प्रशासन ने पूरे शहर में कर्फ्यू लागू कर दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। बता दें कि पुलिस फायरिंग में 27 साल के शख्स की जान चली गई। परिवार का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार था। इससे पहले व्यापक हिंसक प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने 7 जिलों के लोगों से घर पर ही रहने की अपील की। पश्चिम फिलाडेल्फिया में दो पुलिस अधिकारियों ने चाकू से लैस वॉल्टर वॉलेस जूनियर नाम के शख्स को गोली मार दी थी। प्रदर्शन के दौरान हुईं लूटपाट की घटनाएं वॉलेस की मौत के बाद फिलाडेल्फिया में तनाव फैल गया। देखते ही देखते ही भारी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और फिर हिंसा फैल गई। हिंसक झड़प में 30 से अधिक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए। दर्जनों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने ईंट और पत्थर फेंके। प्रदर्शन के दौरान पिछले शहर की कई खुदरा दुकानों में लूटपाट भी हुई। जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद हुए थे प्रदर्शन इससे पहले इसी साल जून में अमेरिका के अटलांटा में जॉर्ज फ्लॉयड नाम के अश्वेत नागरिक की मौत के बाद बड़े पैमाने पर हिंसक प्रदर्शन हुए थे। एक पुलिसकर्मी ने फ्लॉयड की गर्दन को 8 मिनट तक जूते से दबाए रखा था और आखिर में फ्लॉयड की मौत हो गई थी।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2JaXszf
Previous Post Next Post