अयोध्या में बन रही नई मस्जिद का नक्शा कौन पास करेगा?

अयोध्या अयोध्या में धन्नीपुर मजिस्द निर्माण के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के प्रफेसर एस एम अख्तर आर्किटेक्ट डिजाइन कर रहे हैं। प्रफेसर की टीम मस्जिद के लिए आबंटित 5 एकड़ जमीन की नाप जोख करने जल्द पहुंचेगी। वहीं जाने-माने इतिहासकार और जेएनयू के रिटायर्ड प्रफेसर पुष्पेश पन्त को अयोध्या की के म्यूजियम व लाइब्रेरी सेक्शन का सलाहकार नियुक्त किया गया है। मस्जिद ट्रस्ट इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के सचिव अतहर हुसैन ने बताया कि प्रफेसर अख्तर के पास मस्जिद भूखंड का टोपीग्राफी नक्शा भेजा गया है लेकिन उससे आर्किटेक्ट डिजाइन नहीं तैयार हो सकती। अतहर हुसैन के मुताबिक, सोहावल के धन्नीपुर गांव में पांच एकड़ भूमि दी गई है जिसमें भूमि का चिह्नाकंन होने के बाद अब मस्जिद परिसर की आर्किटेक्ट डिजाइन तैयार करवाई जा रही है जिसमें दो तीन महीने लग सकते हैं। मस्जिद का नक्शा कौन पास करेगा? अतहर हुसैन ने बताया कि धन्नीपुर गांव अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र के बाहर है इसलिए मस्जिद और परिसर के अन्य प्रॉजेक्ट का नक्शा कौन पास करेगा, इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अतहर हुसैन कहते हैं, 'वैसे ग्रामीण क्षेत्रों में भवन का नक्शा जिला पंचायत से पास करवाया जा सकता है। सरकार इसको लेकर जो आदेश करेगी, इसकी जानकारी हासिल की जा रही है।' 'नक्शा पास कराने के लिए करोड़ों शुल्क नहीं देना पड़ेगा' अतहर हुसैन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित मस्जिद के नक्शे को पास करवाने में राम मंदिर जैसा करोड़ों का शुल्क नहीं देना पड़ेगा। वहीं जिला पंचायत के कर अधिकारी चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि विकास प्राधिकरण के बाहर होने के कारण मजिस्द का नक्शा जिला पंचायत पास करेगा। इसके लिए संबंधित भूमि के अभिलेख की जांच की जाएगी। आर्किटेक्ट डिजाइन का ब्लू प्रिंट लिया जाएगा इसके बाद संबंधित ट्रस्ट से आर्किटेक्ट डिजाइन का ब्लू प्रिंट लिया जाएगा। इसमें नियमानुसार, 50 प्रतिशत निर्माण और 50 प्रतिशत ओपेन एरिया होना चाहिए। तकनीकी विभाग से अभियन्ता और अवर अभियन्ता ब्लू प्रिंट का परीक्षण करेंगे। औपचारिकताएं पूरी होने पर नक्शा पास कर दिया जाएगा। इसके लिए जो शुल्क निर्धारित है। उसे जिला पंचायत में जमा करना पड़ेगा।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2F1Ew41
Previous Post Next Post