आभार, कृतज्ञता....पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के शिक्षकों को ऐसे कहा धन्यवाद

नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने टीचर्स दिवस (Teachers Day) के मौके पर शिक्षकों योगदान को याद करते हुए उन्हें देश के निर्माण की नींव तैयार करने वाला बताया। पीएम ने कहा शिक्षक दिवस के अवसर पर हम अपने शिक्षकों के शानदार काम के लिए उनके प्रति आभार जताते हैं। पीएम ने अपने ट्वीट में कहा, ' हम अपने परिश्रमी शिक्षकों के प्रति कृतज्ञ हैं। इस दिन हम शिक्षकों के बेहतरीन प्रयासों के प्रति हम आभार जताते हैं। हम डॉक्टर एस राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि भी देते हैं।' पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में शिक्षकों के बारे में अपने 'मन के बात कार्यक्रम' में की गई चर्चा का भी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा कि शिक्षकों ने हमारे गौरवपूर्ण इतिहास के के बारे में बच्चों को जानकारी दी है। मैंने मन की बात में एक शिक्षक के आइडिया को शेयर किया था जो बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के बेहद कम जानकारी वाली बात बच्चों को बता रहा था।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2QWRtid
Previous Post Next Post