इंदौर/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी आने लगी है। सूबे में कई जिले ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। मंगलवार को शहर में रिकॉर्ड 265 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 11673 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 3217 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 368 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 8088 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
पढ़ें ये खास खबर- शहादत को सलाम : शादी के दौरान कुछ इस तरह खुश थे आतंकी हमले में शहीद हुए जवान मनीष
आज उज्जैन में 16 पॉजिटिव
उज्जैन जिले में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 1603 हो गई है। जबकि, 78 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 1299 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 226 केस एक्टिव हैं। इनमें से 119 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पढ़ें ये खास खबर- आधी रात को बंगले में शराब पार्टी करते मिले 20 लड़के-लड़कियां, मुंबई से होती है ऑनलाइन बुकिंग
आज धार में 24 पॉजिटिव
धार में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 740 हो गई है। जबकि, 15 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 562 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 163 केस एक्टिव हैं। इनमें से 22 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पढ़ें ये खास खबर- 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 1292 नए पॉजिटिव, 54421 पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा, 1246 की मौत
रतलाम में 23 पॉजिटिव केस
जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 23 और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 20 रतलाम और 3 जावरा के केस हैं। जिले में अब तक कुल 843 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 673 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 18 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 152 एक्टिव केस बचे हैं।
Watch कोविड सेंटर में क्रिकेट
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aUHCma